फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी आज भोपाल दौरे पर, पटियाला जेल से रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 01 Apr 2023 06:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वह शहर में करीब 7 घंटे रहेंगे। पीएम संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा हो जाएंगे। यह जानकारी सिद्धू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई है।  साथ ही  नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ एक अप्रैल, 2023 यानी शनिवार से आयकर समेत कई जरूरी बदलाव हो रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...  
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी आज भोपाल दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वह शहर में करीब 7 घंटे रहेंगे। पीएम संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन तैयार, पुनरुथान, प्रासंगिक थीम पर आयोजित किया गया है। इसके बाद रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दौरे के दौरान पीएम का स्वागत कार्यक्रम और रोड को स्थगित कर दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
पटियाला जेल से आज रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा हो जाएंगे। यह जानकारी सिद्धू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई है। इसमें कहा गया है कि जेल अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी है। 59 वर्षीय कांग्रेस नेता 1988 के रोड रेज के मामले में एक साल की सजा काट रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google
1 April: आज से आयकर समेत कई बदलाव होंगे, जिनका आपके जीवन पर होगा सीधा असर
नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ एक अप्रैल, 2023 यानी शनिवार से आयकर समेत कई जरूरी बदलाव हो रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आज से पंजाब के स्कूल सुबह आठ बजे से खुलेंगे
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में एक अप्रैल से बदलाव करने का फैसला लिया है। राज्य के सभी सरकारी, निजी, एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूल एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे खुलेंगे, जबकि छुट्टी दोपहर 2 बजे होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
टोल प्लाजा। - फोटो : अमर उजाला
आज से बढ़ जाएंगी टोल दरें: महंगा हुआ सोहना, मुंबई
शनिवार से सोहना हाईवे के साथ दिल्ली-वडोदरा-मुंबई और कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुक्रवार आधी रात से अपने सभी टोल नाकों पर संशोधित टोल दरें लागू कर दी हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में आज से बिजली-पानी महंगा
चंडीगढ़ वासियों पर अब बिजली और पानी का बोझ बढ़ जाएगा। शनिवार से पानी के दाम पांच फीसदी तो बिजली के दाम में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। ली कार्बूजिए सेंटर, कैपिटल कांप्लेक्स, पियरे जेनरेट म्यूजियम आदि को देखने के लिए भी लोगों को पैसे देने होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
Twitter blue tick - फोटो : सोशल मीडिया
आज छीन लिए जाएंगे सभी फ्री ब्लू टिक
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क एक अप्रैल से फ्री वाले ब्लू टिक यानी लिगेसी चेक मार्क को हटाने जा रहे हैं। एलन मस्क ने कहा है कि अब ट्विटर पर सिर्फ उन्हीं के अकाउंट के साथ ब्लू टिक (Twitter Blue tick) दिखेगा जो पैसे देंगे यानी ब्लू टिक अब सिर्फ ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए ही है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
Nepal - फोटो : ANI
Nepal Politics: नेपाल में प्रचंड सरकार का सातवीं बार कैबिनेट विस्तार
नेपाल में नई सरकार के गठन के एक महीने से भी कम समय में नेपाल के सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच दरार आ गई और उनके बीच असंतोष दिख रहा है, जिसके परिणामस्वरूप मंत्रिमंडल का आंशिक और अधूरा विस्तार किया गया है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के मंत्रिमंडल का शुक्रवार को एक बार फिर विस्तार किया गया और 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज पर भारी पड़ी शुभमन गिल की पारी
गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उसने शुक्रवार (31 मार्च) को टूर्नामेंट के 16वें सीजन के पहले मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्नई के खिलाफ गुजरात की यह लगातार तीसरी जीत है। उसने पिछले सीजन में दो बार सीएसके को हराया था। चेन्नई को इस टीम के खिलाफ अभी भी पहली जीत का इंतजार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
ट्रंप ने 24 घंटे में जुटाए 40 लाख अमेरिकी डॉलर
अमेरिका के मैनहेटन में ग्रैंड जूरी ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा फैसला सुनाया है। 2016 के चुनाव अभियान के दौरान एक एडल्ट स्टार को चुप रहने के एवज में पैसे देने के लिए ट्रंप को दोषी ठहराया और अभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया। अब वह आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें