फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathypterois Grallator: एक मीटर लंबे पंख पर सवार ट्राइपॉड मछलियां, कई और चीजें बनाती हैं इन्हें खास

Sun, 17 Dec 2023 03:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
tripod fish - फोटो : Social Media
दुनियाभर में हजारों प्रकार की मछलियां पाई जाती हैं। 5,600 से अधिक मछलियों की प्रजातियां अकेले नेट्रोटॉपिकल में निवास करती हैं। व्हेल जैसी मछलियां अपने भारी भरकम शरीर के लिए चर्चा में रहती हैं, जबकि शार्क मछली के हड्डी नहीं होती है। पर क्या आपने किसी ऐसी मछली के बारे में कभी सुना है जिसके पंख होते हैं? पंख छोटे भी नहीं, लंबे और मजबूत जिसकी मदद से वे खड़ी हो सकती हैं और जब ये मछलियां इन पंखों की मदद से खड़ी होती हैं तो ऐसा लगता है कि तिकोना ट्राइपॉड लगा हो।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शोधकर्ताओं के एक समूह ने गहरे समुद्र से सबसे असामान्य समुद्री जीवों की खोज की है, जिसने उन्हें हैरान कर दिया है। समुद्र की सबसे गहरी जीवित मछलियों में से एक, ट्राइपॉड मछली अटलांटिक, प्रशांत और भारतीय महासागरों में व्यापक रूप से पाई जाती है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट पर एक जोड़े की पहचान की गई है, ये मछली सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
tripod fish - फोटो : Social Media
बाथिप्टेरोइस ग्रैलेटर मछली

बाथिप्टेरोइस ग्रैलेटर नाम की ये मछली 30 सेमी तक लंबी होती है। कभी-कभी इसे अन्य साथी ट्राइपॉड मछली के साथ समुद्र तल पर चुपचाप बैठे देखा सकता है। ये मछलियां कई प्रकार से खास हैं। इनके लंबे, बोनी पंख और पूंछ एक मीटर तक फैल सकते हैं और इन्हीं मजबूत पंखों की मदद से ये मछली 'खड़ी' भी होती है। हालांकि जब ये मछली तैर रही होती है, तो उसके नीचे लंबे पंख धीरे-धीरे और थोड़े अजीब तरीके से तैरते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
tripod fish - फोटो : Social Media
ट्राइपॉड मछलियों की खासियत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समुद्र तल से लगभग एक मीटर ऊपर अपने पंखों की मदद से पूरी तरह से स्थिर बैठकर बाथिप्टेरोइस ग्रैलेटर मछली छोटे झींगे, मछलियों और क्रस्टेशियंस का शिकार करती हैं और यही इनका भोजन हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में पता चलता है कि ये ट्राइपॉड मछलियां अपने शिकार को आते हुए नहीं देख पाती हैं। अत्यधिक अंधेरा होने के कारण व्यावहारिक रूप से इनकी आंखों के लिए ये किसी कठिन काम जैसा है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि इसके लंबे पंख कीचड़दार तलछट में जीवों के पास आने से होने वाले कंपन को महसूस कर सकते हैं।

4 of 5
tripod fish - फोटो : Social Media
पंख मदद करते हैं शिकार ढूंढने में

इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि चूंकि इन मछलियों की आंखें ठीक से विकसित नहीं हो पाती हैं, ऐसे में इनके पेक्टोरल पंखों का जोड़ा, जो उसके सिर के ठीक पीछे होता है वो एंटीना की तरह काम करता है और आने वाले शिकार के बारे में संवेदी जानकारी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tripod fish - फोटो : Social Media
कुदरत का करिश्मा

है न बेहतर करिश्मा? एक खास बात और, ये मछलियां उभयलिंगी भी होती हैं जिसका मतलब है कि साथी न मिलने पर वे स्वयं प्रजनन भी कर सकती हैं। यकीन मानिए इन मछलियों को देखना किसी रोमांच से कम नहीं है? पर देखेंगे कैसे, क्या आपके पास पनडुब्बी है? क्योंकि ये अधिकतर समुद्रतल के आसपास ही पाई जाती हैं।

---------------------------
स्रोत और संदर्भ
Tripod fish: a deep-sea fish able to ‘stand’
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें