Nostradamus Predictions 2025: बाबा वेंगा के साथ ही फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। नास्त्रेदमस की तमाम भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2025 ) की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए भी कई बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं।
नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। आज हम आपको साल 2025 के लिए की गई उनकी भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं। नए साल की गईं उनकी भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। अगर उनकी भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी। नास्त्रेदमस से तीसरे विश्व युद्ध ये लेकर दुनिया की अर्थव्यसत्था के पतन तक की भविष्यवाणी की है।