Devil's Sea: दुनिया के लिए बरमूडा ट्राएंगल आज भी रहस्य है। इसके जगह को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। आखिर क्या वजह है कि इस इलाके में पहुंचते ही जहाज गायब हो जाते हैं? इस जगह पर समुद्री जहाज तो गायब होते ही हैं, लेकिन आसमान में उड़ रहे जहाज भी इसके प्रकोप से नहीं बचते हैं। ज्यादातर लोग एक ही बरमूडा ट्रायंगल के बारे में जानते होंगे, लेकिन जापान के एक समुद्री इलाके को भी बरमूडा ट्रायंगल के नाम से जाना जाता है।
दरअसल, साल 2012 में चीन से एक जहाज जापान जा रहा था, लेकिन वह समुद्र तट नहीं पहुंचा। इसके बाद चीन की जांच एजेंसियां जहाज की तलाश में लग गईं। सालों तक एमवी एल जी नाम के जहाज और उसमें सवार 19 क्रू मेंबर की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद इस इलाके को दुनिया का बरमूडा ट्राएंगल कहा जाने लगा। मध्य जापान के इस समुद्री क्षेत्र को भी बहुत खतरनाक माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर भी 10 से ज्यादा जहाज गायब हो चुके हैं।