Nostradamus Predictions 2024: भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' का नाम तो आपने जरूर सुना होगा, जो बाबा वेंगा की तरह ही दुनियाभर में जाने जाते हैं। दरअसल फ्रांस के नास्त्रेदमस ने देश-दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणी की थी, जिसनें उन्होंने कई ऐसी बातें कहीं थी जो आगे चलकर सही साबित हुई। महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु और यूक्रेन में युद्ध इसके कुछ बड़े उदाहरण हैं। यही वजह है कि लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर भरोसा करते हैं। नया साल आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर आने वाला साल कैसा रहेगा? तो आइए जानते हैं कि 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने साल 2024 के लिए क्या भविष्यवाणियां की थी।
अमेरिका को नास्त्रेदमस की चिंताजनक भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2024 में अमेरिका में गृह युद्ध छिड़ने की बात कही गई है। आपको बता दें कि आने वाले साल 2024 में ही अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अस्थिरता उत्पन्न होने के चांस हो सकते हैं।