फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: खून की प्यासी महिला है किम जोंग की बहन, जानिए क्यों बताया गया बेहद क्रूर?

Thu, 11 Jan 2024 03:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kim yo jong world most dangerous and strong women - फोटो : Twitter@c5891931
North Korea: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बारे में हैरानी करने वाली खबरें आती रहती हैं। तानाशाह के साथ अक्सर एक महिला नजर आती है। किम के साथ नजर आने वाली महिला किम जोंग उन की बहन है, जिसका नाम किम यो जोंग है। किम ने उत्तर कोरिया से जुड़े सभी फैसलों को अधिकार अपनी बहन को दे रखा है। बताया जाता है कि परमाणु बम का बटन भी तानाशाह की बहन किम यो जोंग के हाथ में ही है। इसीलिए जब वह परमाणु हमले की धमकी देती है, तो अमेरिका समेत पूरी दुनिया डर जाती है। 

कुछ समय पहले आई किताब ‘द सिस्टर’ में किम यो जोंग को पूरी दुनिया की सबसे खतरनाक महिला बताया गया है। अमेरिका ने कुछ महीने पहले घोषणा की थी कि वह दक्षिण कोरिया में अपना परमाणु ठिकाना बनाएगा, जिसके बाद किम यो-जोंग ने अमेरिका को धमकी दी थी। इसके साथ ही कहा कि इस समझौते से खतरनाक हालात पैदा होंगे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
kim yo jong world most dangerous and strong women - फोटो : Twitter
किम यो जोंग ने कहा कि हम अपनी परमाणु क्षमता को और मजबूत करेंगे। उत्तर कोरियाई शासन में किम यो-जोंग बेहद ताकतवर मानी जाती है। कहा जाता है कि वह अपने भाई किम जोंग उन से भी तेज तर्रार है और तुरंत जवाब देती है। किम यो-जोंग को बहुत क्रूर भी बताया जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
kim yo jong world most dangerous and strong - फोटो : Twitter@Love4Spring
द सिस्टर के लेखक संग यून ली ने अपनी किताब में दावा किया है कि यो-जोंग जरूर मासूम दिखती है, लेकिन अपने भाई से भी क्रूर है। किताब में तानाशाह की बहन को  खून की प्यासी महिला तक बताया गया है। किसी को मौत की सजा देना उसके लिए छोटा काम है। 

IRCTC Viral Video: आईआरसीटीसी के फूड स्टॉल पर दिखा चूहों का झुंड, लोग बोले- फूड इन्सपेक्शन ड्यूटी पर चूहे

4 of 5
kim yo jong world most dangerous and strong women - फोटो : Twitter
किम जोंग उन से है चार साल छोटी

किम यो-जोंग का जन्म 1987 में हुआ है और वह अपने भाई से चार साल छोटी है, लेकिन अपने भाई से कई गुना जिद्दी है। दोनों ने स्विटजरलैंड के बर्न में रहकर पढ़ाई की थी और दोनों में जबरदस्त आपसी समझ है। किम यो-जोंग ने पार्टी में एक आम कार्यकर्ता की तरह काम करना शुरू किया था और वह इतनी ताकतवर हो गई। एक समय माना जाने लगा था कि अपने भाई का रिप्लेसमेंट है। 

Trending: मौत के बाद शव न सड़े, इसके लिए सालों तक भूखे रहते, फिर पीते जहर, इतनी कठिन तपस्या करते थे भिक्षु
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kim yo jong world most dangerous and strong - फोटो : Twitter@Michael_NKLW
कोरोना के दौरान किम जोंग नहीं दिख रहे हैं, तो सत्ता किम यो-जोंग के हाथों में ही थी। सभी पैसले वही ले रही थी। बताया जाता है कि बचपन से जिद्दी है और अपने पिता के बगल में ही बैठकर खाना खाती थीं, तो वहीं बाकी लोग दूसरे टेबल पर दूर बैठकर खाना खाते हैं। वह सभी नियम कानून से ऊपर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें