दुनिया में कई खतरनाक और रहस्यमयी जगहें हैं, लेकिन अभी तक इनके राज से वैज्ञानिक भी पर्दा नहीं उठा पाए हैं। अगर धरती पर सबसे खतरनाक और रहस्यमयी जगहों की बात की जाती है, तो सबसे पहले बरमूडा ट्राएंगल और अमेरिका में स्थित एरिया-51 का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन इस धरती पर एक ऐसी जगह है जो बरमूडा ट्राएंगल और एरिया-51 से भी खतरनाक है।
यह रहस्यमयी जगह पश्चिमी अमेरिका के रेनो, फ्रेस्नो और लास वेगास के बीच स्थित है। इस खतरनाक जगह का नाम नेवाडा ट्रायंगल है। बताया जाता है कि यह जगह बेहद खतरनाक है, क्योंकि यहां से होकर जाने वाले जहाज आज तक लौटकर नहीं आए। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते 60 साल में इस स्थान पर दो हजार से अधिक जहाज क्रैश हो चुके हैं जिसमें सैकड़ों पायलटों की मौत हो चुकी है। आईए जानते हैं इस रहस्यमयी के जगह के बारे में...