फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Jimny: सुजुकी जिम्नी 5-डोर मॉडल टेस्टिंग के दौरान आया नजर, जानें भारत में कब हो रही है लॉन्च

Sat, 06 Nov 2021 03:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki (सुजुकी) नई Jimny (जिम्नी) मिनी ऑफ-रोडर के लंबे व्हीलबेस 5-डोर वर्जन पर काफी समय से काम कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : For Reference Only
जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki (सुजुकी) नई Jimny (जिम्नी) मिनी ऑफ-रोडर के लंबे व्हीलबेस 5-डोर वर्जन पर काफी समय से काम कर रही है। नया मॉडल भारतीय बाजार में 2022 में एंट्री करेगा। कंपनी ने सुजुकी जिम्नी 5-डोर के प्रॉडक्शन-रेडी वर्जन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 

कंपनी ने अपनी इस ऑफ-रोडर एसयूवी को पहली बार भारत में पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2020 में पेश किया था। तभी से कार प्रेमी इस एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं। इसे अक्तूबर 2021 में होने वाले टोक्यो मोटर शो के दौरान पेश किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से इस ऑटो शो को रद कर दिया गया है। जिसके कारण अब जिमनी की लॉन्चिंग अगले साल होगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला न्यू जेनरेशन Mahindra Thar (महिंद्रा थार) और Force Gurkha (फोर्स गुरखा) जैसी एसयूवी से होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : For Reference Only
कार के नए स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि Suzuki Jimny (सुजुकी जिम्नी) 5-डोर मॉडल में लंबा व्हीलबेस और एक बड़ी बॉडी मिलती है। लंबे व्हीलबेस के कारण केबिन के अंदर ज्यादा जगह मिलने की संभावना है, जो इसे और ज्यादा व्यावहारिक बनाता है। मारुति सुजुकी LWB (लॉन्ग व्हील बेस) जिम्नी का निर्माण भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए भी करेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Suzuki jimny - फोटो : For Reference Only
जिम्नी 5-डोर Sierra पर आधारित होगी, और इसमें 300 mm लंबा व्हीलबेस मिलेगा। इसकी लंबाई भी 300 mm बढ़ाई जाएगी। लीक हुए दस्तावेजों से पता चलता है कि नए मॉडल की लंबाई 3,850 mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊंचाई 1,730 mm होगी। एसयूवी का व्हीलबेस 2,550 mm होगा। जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 210 mm होगा। इसका कर्ब वेट 1190 किलोग्राम होगा, जो कि 3-डोर Sierra से 100 किलोग्राम ज्यादा है। 
 

4 of 5
Maruti Suzuki Jimny - फोटो : PTI (For Reference Only)
भारत के लिए 4 मीटर से कम लंबाई वाली 5-डोर जिम्नी में 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड इंजन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह भारत में छोटी कार पर दी जाने वाली टैक्स छूट के लिए योग्य नहीं होगी। यह इंजन 103 bhp का पावर और 138 Nm का टार्क जेनरेट करता है। वाहन को एक माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिल सकता है, जिससे इसकी ईंधन दक्षता में सुधार होगा। यानी यह पहले से ज्यादा माइलेज देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki Jimny - फोटो : For Reference Only
इंटरनेशनल-स्पेक मॉडल में 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो Suzuki Swift Sport (सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट) में भी इस्तेमाल किया गया है। इस इंजन को माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी मिल सकता है। इस समय यह 1.4-लीटर इंजन 127 bhp का पावर और 235 Nm का टार्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होंगे। 4×4 सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा। हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल को RWD वर्जन भी मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें