भारत से बाहर किसी दूसरे देश में जाना हो तो पासपोर्ट और वीजा की जरुरत पड़ती है, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि देश के अंदर ही वो भी ट्रेन से सफर करने के लिए किसी दूसरे देश के पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है? जी हां, भारत में एक ऐसा स्टेशन है जहां पर जाने के लिए आपको अपने देश नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के वीजा और पासपोर्ट की जरुरत पड़ती है। इसके बिना आप सफर पूरा नहीं कर सकते और ऐसा नहीं करना वहां पर गैरकानूनी माना जाता है। यहां बिना पासपोर्ट या वीजा के आप पकड़े गए तो सीधे जेल हो सकती है। आइये जानते हैं उस स्टेशन के बारे में...
जिस रेलवे स्टेशन के बारे में हम बात कर रहे हैं वो देश का इकलौता स्टेशन है, जहां भारतीय नागरिकों को पाकिस्तानी वीजा रखना अनिवार्य है। पाकिस्तान की सीमा के पास अटारी भारत का ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां भारतीय नागरिकों को जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। इस रेलवे स्टेशन का पूरा नाम अटारी श्याम सिंह है।