फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nasa: नासा ने 2024 के लिए दी डराने वाली चेतावनी, अभी से हो जाएं सावधान, जानिए क्यों खौफ में है दुनिया

Thu, 17 Aug 2023 05:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
nasa warning year 2024 will be more hotter - फोटो : iStock
Nasa Warning: दुनियाभर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी से लोग परेशान हैं। यूरोप का एक हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है। ठंडे मौसम के लिए पहचाने जाने वाले यूरोप और अमेरिका में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। भारत के भी कई इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आधिकारिक पुष्टि की है कि साल 2023 का जुलाई महीना 1880 से अभी तक का सबसे गर्म महीना था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगले साल यानी साल 2024 में भीषण गर्मी पड़ेगी। नासा की तरफ से कहा गया है कि इसकी तैयारी हम सभी को अभी से करनी पड़ेगी। अगर तैयारी नहीं की जाती है, बहुत अधिक लोगों की मौत हो सकती है। दुनिया के अलग-अलग इलाकों में कई तरह की आपदाएं आ रही हैं। इसकी वजह से धरती गर्म होती जा रही है और तापमान बढ़ गया है। लगातार बढ़ भी रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
nasa warning year 2024 will be more hotter - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख बिल नेल्सन ने जानकारी दी कि नासा के डेटा से पुष्टि हुई है कि अरबों लोगों ने इस साल भयानक गर्मी का सामना किया है। जुलाई सबसे गर्म महीना रिकॉर्ड किया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
nasa warning year 2024 will be more hotter - फोटो : Pixabay
बिल ने बताया कि अमेरिका हो या कोई दूसरा देश। दुनिया के सभी देश जलवायु संकट का सामना कर रहे हैं। इसका विज्ञान सभी को समझना पड़ेगा। नहीं तो धरती रहने लायक नहीं बच पाएगी। हमें अपने साथ-साथ धरती और पर्यावरण को भी बचाना पड़ेगा। इस साल 3 जुलाई से लेकर 7 अगस्त तक लगातार 36 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ी है और तापमान बढ़ा है।

Cow Attack Video: स्कूल से लौट रही बच्ची पर गाय ने किया जानलेवा हमला, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

4 of 6
nasa warning year 2024 will be more hotter - फोटो : Pixabay
वायुमंडल में कार्बन उत्सर्जन और अल-नीनो ने मिलकर दुनियाभर में गर्मी बढ़ा दी है। अमेरिका से लेकर चीन तक कोई भी हिस्सा ठंडा नहीं है। तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। चीन में गर्मी की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। गर्मी से कनाडा, रूस, यूरोप, अफ्रीका और हवाई द्वीप के जंगलों में आग लगी और तूफान आए। दुनिया के कई हिस्सों में मॉनसूनी तूफान और बारिश से बाढ़ आई है। 

Shangri La Valley: एक रहस्यमय घाटी, जहां से कभी कोई लौटकर नहीं आया
विज्ञापन

5 of 6
nasa warning year 2024 will be more hotter - फोटो : Pixabay
NOAA की प्रमुख सारा कैपनिक का कहना है कि जब से इंसान गर्मी का रिकॉर्ड रख रहे हैं, तब से अभी तक साल 2023 तीसरा सबसे अधिक गर्म साल था। उन्होंने कहा कि साल 2024 में अल-नीनो का असर दिखाई देगा। 

World's Deepest Crater: वैज्ञानिकों ने खोजा पाताल का रास्ता! पांच सौ किमी से भी चौड़ा है दरवाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nasa warning year 2024 will be more hotter - फोटो : Pixabay
नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज के गैविन श्मिट ने कहा कि साल 2024 में और अधिक गर्मी पड़ने वाली है। उनका कहना है कि अगर 1.1 डिग्री सेल्सियस भी तापमान बढ़ता है तो मुसीबत बढ़ जाएगी। फिलहाल तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें