Nasa Will Make Homes For Humans On Moon: चांद पर रहने का सपना काफी पुराना है, जिस पर आए दिन बहस भी होती रहती है। इन दिनों एक बार ये चर्चा का विषय बना हुआ है। आने वाले कुछ सालों में इंसान चांद पर पहुंच सकता है। अमेरिका चीन और यहां रूस के रिसर्च सेंटर अगले दशक तक चंद्रमा पर काम करना शुरू कर देंगे। एक रिपोर्ट की मानें तो 2040 तक नासा का ऐसा करने का लक्ष्य है। हालांकि कुछ वैज्ञानिक इसे असंभव भी बता रहे हैं तो लेकिन कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक यह पूरी तरह से संभव है। नासा ने बताया है कि वह इस मुश्किल काम को अंजाम कैसे देंगे। आइए जानते हैं...
लगभग 50 साल पहले अपोलो-17 अभियान के तहत अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद पर 75 घंटों का समय बिताया था। अब नासा इंसान को वहां लंबे समय तक रहने में सक्षम बनाने के बारे में सोच रहा है। नासा ने बताया कि वह अपनी इस योजना के लिए वह थ्रीडी प्रिंटर की मदद लेगा। इसे चंद्रमा पर भेज कर संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रिंटर चंद्रमा की ऊपरी परत पर मौजूद क्रेटर की सतह पर चट्टानों और खनिजों से कंक्रीट बनाने का काम करेगा।