फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA: अंतरिक्ष में ऐसे जीवन खोजेगा नासा, नई रिसर्च में हुआ खुलासा, इस चंद्रमा पर हैं एलियंस?

Sun, 24 Mar 2024 01:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंतरिक्ष में ऐसे जीवन खोजेगा नासा - फोटो : NASA
NASA: दुनियाभर में एलियन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इंसानों के मन में सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में कहीं और भी जीवन है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाशने की कोशिश में लगे हैं। अब एक शोध में खुलासा हुआ कि अंतरिक्ष में बर्फ के ढेरों के बीच से उड़ने वाले अंतरिक्ष यान एलियन जीवन का पता लगाने में मदद कर सकते हैं। जीवन का पता लगाने के लिए सिर्फ बर्फ के बेहद छोटे दाने की जरूरत होगी। 

अगर शनि के चंद्रमा एन्सेलेडस या बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर एलियन जीवन है तो अंतरिक्ष में निकलने वाले विशाल गीजर के अध्ययन से जानकारी मिल सकती है। एन्सेलाडस के हाल में किए अध्ययनों से जानकारी मिली है कि यह शक्तिशाली प्लम चंद्रमा के विशाल उपसतह महासागर से निकलते हैं। 

सतह पर दरारों से यह अंतरिक्ष में फैलते हैं, जिसमें बर्फ के कण भी होते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि इनमें बैक्टीरिया कोशिका और अन्य कार्बनिक अणु हो सकते हैं। नए शोध से खुलासा हुआ है कि एन्सेलेडस के 'फव्वारों' से होकर गुजरने वाले अंतरिक्ष यान बर्फ में छिपे जीवन के संकेतों की पहचान कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
बृहस्पति के चंद्रमा पर मौजूद है जीवन? - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिएटल में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता फैबियन क्लेनर का कहना है कि यह आश्चर्य की बात है कि वैज्ञानिक एक छोटे से दाने से जीवाणु कोशिका को अच्छी तरह पहचान सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बृहस्पति के चंद्रमा पर मौजूद है जीवन? - फोटो : Istock
उन्होंने बताया कि अगर थोड़ा सा अंश भी मिल जाता है, तो इन उपकरणों से अच्छी तरह जीवाणु को खोजा जा सकता है। एन्सेलाडस और यूरोपा के प्लम के नमूने का और विश्लेषण करके वैज्ञानिक यह पता लगा सकते हैं कि इन चंद्रमाओं पर जीवन के अनुकूल अणु मौजूद हैं या नहीं।

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में चोर की हुई जमकर धुनाई, शख्स ने जड़े थप्पड़ पर थप्पड़, वीडियो वायरल

4 of 5
बृहस्पति के चंद्रमा पर मौजूद है जीवन? - फोटो : Istock
कैसे हुआ अध्ययन? 

इन बर्फीले चंद्रमाओं से अंतरिक्ष में निकलने वाले सैकड़ों-हजारों बर्फ के कणों में से जीवाणु कोशिकाएं सिर्फ थोड़ी ही संख्या में केंद्रित हो सकती हैं। क्लेनर और उनकी टीम ने प्रयोगशाला में इसी परिदृश्य के अनुकरण के लिए पानी में स्फिंगोपाइक्सिस अलास्केंसिस नामक बैक्टीरिया की कोशिकाओं को मिलाया। इनको ऐसे मिलाया गया कि हर बूंद में औसतन एक बैक्टीरिया कोशिका थी।

Sunset: भारत के किस राज्य में होता है सबसे आखिरी में सूर्यास्त? यहां जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बृहस्पति के चंद्रमा पर मौजूद है जीवन? - फोटो : iStock
साइंस एडवांस जर्नल में 22 मार्च को एक अध्ययन प्रकाशित किया गया, जिसमें बताया गया कि एक पतली ट्यूब का इस्तेमाल कर छोटे वैक्यूम चेंबर में पानी को लिया गया। बेहद छोटे कणों में अमीनो एसिड और फैटी एसिड मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें