अजब-गजब: दुनिया में खगोलविदों के साथ ही लोगों के मन में लंबे समय से सवाल रहा है कि क्या धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है। सवाल यह है कि क्या ब्रह्मांड में धरती की तरह कोई ग्रह है? काफी लंबे से वैज्ञानिक धरती के जैसे ग्रह की खोज कर रहे हैं। अब वैज्ञानिकों ने एक ग्रह की खोज की है, जो धरती से बड़ा है। इसके साथ ही यह ग्रह अपने सूर्य के रहने योग्य क्षेत्र में है। खगोलविदों ने धरती से 137 प्रकाश वर्ष दूर TOI-715 b नाम के ग्रह की खोज की है।
वैज्ञानिकों द्वारा इसे 'सुपर अर्थ' कहा जा रहा है। यह ग्रह लाल तारे की परिक्रमा कर रहा है, लेकिन अकेली खोज नहीं है। इसके अलावा लगभग धरती के आकार का एक दूसरा ग्रह भी हो सकता है, जो दोनों अपने मूल तारे के रहने योग्य क्षेत्र में हैं। धरती से TOI-715 b करीब डेढ़ गुना अधिक चौड़ा है। एक ऐसी कक्षा में यह ग्रह है, जो इसे अपने तारे से बिल्कुल सही दूरी पर रखता है। इसकी वजह से संभावना बढ़ गई है कि इस ग्रह पर पानी के तरल रूप की मौजूदगी हो। पानी जीवन का एक मुख्य घटक है।