अंतरिक्ष को लेकर वैज्ञानिक नए-नए रिसर्च करते रहते हैं। अब इसी कड़ी में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ऐसा क्या करने जा रही है। दरअसल नासा एक एस्टेरॉयड से अपने डार्ट (DART) अंतरिक्ष यान की टक्कर कराएगा। नासा ने अंतरिक्ष यान को क्रैश करवाने की योजना बनाई है। नासा ने डार्ट का निर्माण डबल एस्टेरॉयड रिडॉयरेक्शन टेस्ट करने के लिए किया है। इस टेस्ट के लिए डार्ट अंतरिक्ष यान को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से 24 नवंबर को सुबह 11.50 बजे छोड़ा जाएगा।
आईए जानते हैं कि आखिर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यह मिशन क्या है। इस टेस्ट से नासा यह जानने की कोशिश करेगा कि क्या धरती की तरफ कोई खतरनाक एस्टेरॉयड आ रहा है, तो उसकी दिशा में परिवर्तन किया जा सकता है या नहीं। नासा इस तरह का पहला परीक्षण करने जा रहा है।