फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA Artemis-II: नासा के आर्टेमिस-2 मिशन में चांद पर जाएंगे ये अंतरिक्ष यात्री, जानिए क्या करेंगे काम

Fri, 12 Jan 2024 02:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
NASA Artemis-II Mission - फोटो : NASA
NASA Artemis-II: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) साल 2025 में चांद पर Artemis-II मिशन भेजगा। नासा ने 52 साल पहले आखिर बार 1972 में अपोलो-17 मिशन के तहत चांद कदम रखा था। उसके बाद अमेरिका ने चांद पर कोई मिशन नहीं भेजा है। अब नासा Artemis-II मिशन की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए नासा की तरफ से Artemis-II मिशन के एस्ट्रोनॉट्स को चुन लिया गया है। 

नासा के Artemis-II मिशन में चांद पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स में कनाडाई स्पेस एजेंसी के जेरेमी हैनसेन, नासा की क्रिस्टीन कोच, विक्टर ग्लोवर और रीड वाइसमैन शामिल हैं। यह चारों अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 मिशन का हिस्सा होंगे। यह मिशन चांद के चारों तरफ लगाएगा और फिर धरती वापस आएगा।

 इसके बाद नासा सितंबर 2026 में Artemis-III मिशन भेजेगा। इस दौरान एस्ट्रोनॉट्स चांद के दक्षिणी ध्रुव पर (South Pole of Moon) पर उतरेंगे। इसके बाद साल 2028 में नासा Artemis-IV मिशन भेजेगा, जिसमें चांद पर गेटवे लूनर स्पेस स्टेशन (Gateway Lunar Space Station) बनाएगा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
NASA Artemis-II Mission - फोटो : NASA
नासा  के प्रमुख बिल नेल्सन ने बताया कि  हम जैसे इस बार चांद पर जा रहे हैं, पहले कभी वैसा नहीं हुआ है, लेकिन इन मिशनों से पहले हमारे अंतरिक्षयात्रियों की सुरक्षा सबसे अधिक जरूरी है। बिल नेल्सन ने कहा कि इसलिए सभी मिशन की पूरी तरह जांच की जा रही है। अगर शुरूआती मिशन में सफलता हासिल होती है, तो हमारे अंतरराष्ट्रीय और व्यापारिक समझौतों को भी मदद मिलेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
NASA Artemis-II Mission - फोटो : NASA
सबसे ऊपर अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा

बिल नेल्सन ने कहा यह किसी एक देश या एजेंसी का प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया का मिशन है। हम किसी भी अंतरिक्ष यात्री की सेहत या जान के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। इसलिए Artemis-II मिशन को आगे बढ़ाया है।  ओरियन स्पेसक्राफ्ट (Orion Spacecraft) का कई तरह के टेस्ट किया जाएगा, जिसके बाद लाइफ सपोर्ट सिस्टम की जांच होनी है। 

Bull in SBI Bank: जब बैंक में पैसे निकालने पहुंच गया सांड! इंटरनेट पर वीडियो ने मचाया तहलका

4 of 5
NASA Artemis-II Mission - फोटो : NASA
... नहीं तो सकता है खतरनाक
 
ओरियन स्पेसक्राफ्ट के बैटरी से जुड़ी समस्याओं को खत्म किया जा रहा है। इसके साथ ही  एयर वेंटिलेशन और तापमान नियंत्रण करने वाले यंत्रों की भी जांच पड़ताड़ चल रही है। आर्टेमिस-1 मिशन के लौटने के बाद ओरियन स्पेसक्राफ्ट में लगे चार की परत उतर गई थी, जो हीटशील्ड में होता है और उसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही सेंसर्स और इमेजरी की जांच की जा रही है।

North Korea: खून की प्यासी महिला है किम जोंग की बहन, जानिए क्यों बताया गया बेहद क्रूर?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
NASA Artemis-II Mission - फोटो : iStock
इसलिए सुरक्षा जांच जरूरी

Artemis-II मिशन के बाद ही तीसरे मिशन की तारीख भी तय की जाएगी। फिलहाल उसे सितंबर 2026 के लिए रखा गया है, क्योकि उस समय तक सभी तैयारियां पूरी की जा सकें। तीसरे मिशन में चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास नासा के एस्ट्रोनॉट्स उतरेंगेय़ चौथे मिशन में नासा चांद पर अपना स्पेस स्टेशन बनाने की कोशिश शुरू करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें