फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: शुभमन गिल पर क्यों भड़के थे रोहित शर्मा? मैच के बाद बताई वजह; कप्तान ने इन्हें दिया जीत का श्रेय

Fri, 12 Jan 2024 08:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

मैच के दौरान रोहित फील्डिंग करते समय कई बार चोटिल भी हुए थे। ठंड की वजह से गेंद हाथ से लगकर छूट जा रही थी। रोहित ने कहा- मोहाली में काफी ठंड है। हालांकि, मैं ठीक हूं। जब गेंद अंगुली पर लगती है तो काफी दर्द होता है।
विज्ञापन
1 of 6
शुभमन गिल (बाएं) पर रोहित (दाएं) का गुस्सा फूटा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने मोहाली में खेले गए पहले टी20 में अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में 159 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 17.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में शिवम दुबे ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने भी अच्छा योगदान दिया। हालांकि, टीम इंडिया की पारी के दौरान सबकुछ ठीक नहीं रहा था। भारत की सलामी जोड़ी शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच लाइव मैच में विवाद देखने को मिला था।

14 महीने बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे कप्तान रोहित का गुस्सा खाता खोले बिना भारतीय पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर रन आउट होने के बाद शुभमन पर फूट पड़ा था। दरअसल, रन लेने के रोहित के कॉल को शुभमन ने दरकिनार कर दिया था, जबकि उतनी देर में हिटमैन डेंजर एंड पर पहुंच चुके थे। मैच के बाद रोहित ने इस पूरे मामले पर बयान दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
शुभमन पर रोहित का गुस्सा फूटा - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन शो में जब हिटमैन से कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने पूछा कि मैंने कभी आपको ऑनफील्ड इतने गुस्से में नहीं देखा! इसके जवाब में हिटमैन मुस्कुराए और उन्होंने कहा कि दोनों बल्लेबाजों के बीच संचार की कमी थी। रोहित ने कहा- ऐसी चीजें होती रहती हैं। जब यह होता है तो आप हताश महसूस करते हैं। आप मैदान पर जाना चाहते हैं और टीम के लिए स्कोर करना चाहते हैं। सब कुछ आपके पक्ष में नहीं जाता है। हमने मैच जीता, यह ज्यादा जरूरी है। मैं चाहता था कि शुभमन गिल अपनी पारी को और लंबी खींचें क्योंकि वह अच्छा खेल रहे थे। हालांकि, वह भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। उन्होंने छोटी मगर उपयोगी पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 6
शुभमन गिल पर रोहित शर्मा का गुस्सा फूटा - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान रोहित फील्डिंग करते समय कई बार चोटिल भी हुए थे। ठंड की वजह से गेंद हाथ से लगकर छूट जा रही थी। रोहित ने कहा- मोहाली में काफी ठंड है। हालांकि, मैं ठीक हूं। जब गेंद अंगुली पर लगती है तो काफी दर्द होता है। आखिर में सबकुछ ठीक रहा। इस मैच से काफी सकारात्मक चीजें मिलीं। खासतौर पर गेंद के साथ। यहां गेंदबाजी करना आसान नहीं था। हमारे स्पिनर्स ने काफी बेहतरीन गेंदबाजी की। तेज गेंदबाजों ने भी अपना काम अच्छे से किया। शिवम दुबे और जितेश शर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह भी बेहतरीन था। तिलक और रिंकू भी अच्छी फॉर्म में हैं। 

4 of 6
अक्षर ने दो विकेट झटके - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान ने कहा- हम अलग-अलग प्रयोग करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे गेंदबाज अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी करें। जैसा कि आपने इस मैच में देखा। वॉशिंगटन सुंदर ने 19वें ओवर में गेंदबाजी की। हम उन क्षेत्रों में खुद को चुनौती देना चाहते हैं जिनसे हम थोड़े असहज हैं और गेंदबाजों को इसकी आदत नहीं है। हम कोशिश करना चाहते हैं। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए हम कोशिश करेंगे और जो भी संभव होगा वह करेंगे, लेकिन मैच की कीमत पर नहीं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम शीर्ष पर आएं और खेल को अच्छी तरह से खेलें। 
विज्ञापन

5 of 6
शिवम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
मैन ऑफ द मैच शिवम दुबे भी वापसी मैच में अपने प्रयास से खुश थे। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'यहां वास्तव में ठंडा है। मुझे इस मैदान पर खेलने में मजा आया। लंबे समय बाद खेलते हुए और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मुझ पर कुछ दबाव था। मेरे दिमाग में एक चीज थी कि मुझे अपना खेल खेलना है। पहले दो-तीन गेंदों पर मैं थोड़ा दबाव महसूस करता हूं, इसके बाद मैं सिर्फ गेंद पर ध्यान देता हूं और क्या चल रहा है इस पर ज्यादा नहीं सोचता। टी20 में मुझे पता है कि मैं बड़े छक्के जड़ सकता हूं। इसलिए मैं किसी भी समय रन बना सकता हूं।' दुबे ने 40 गेंद में 60 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत ने पहला टी20 छह विकेट से जीता - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। मोहम्मद नबी ने 27 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। वहीं, अजमतुल्लाह ओमरजई ने 29 रन बनाए। भारत की ओर से अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट लिए। भारत ने 17.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित खाता नहीं खोल सके। वहीं, शुभमन गिल ने 23, तिलक वर्मा ने 26 और जितेश शर्मा ने 31 रन की पारी खेली। शिवम के अलावा रिंकू सिंह ने नौ गेंद में दो चौके की मदद से 16 रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें