Asteroid News: दुनियाभर में इन दिनों एक खतरनाक एस्टेरॉयड की चर्चा हो रही है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसके धरती से टकराने को लेकर अहम जानकारी दी है। इस एस्टेरॉयड की खोज साल जनवरी 2022 को हुई थी। धरती के लिए एस्टेरॉयड को खतरा माना जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर धरती से एस्टेरॉयड टकराता है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि धरती से एक बार एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी, जिसके बाद पृथ्वी से डायनासोर खत्म हो गए थे।
हालांकि वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना जताई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। इन दिनों धरती के पास से लगातार एस्टेरॉयड गुजर रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अक्सर धरती के करीब एस्टरॉयड के आने की चेतावनी जारी कर रही है। सौरमंडल में बड़ी संख्या में एस्टेरॉयड मिलते हैं। धरती के करीब 16 हजार एस्टेरॉयड घूम रहे हैं।