दुनिया के सबसे रहस्यमयी खजाने (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
ओक आइलैंड मनी पिट
ओक आइलैंड में अरबों का खजाना छिपा है, लेकिन आज तक कोई उसको खोज नहीं पाया। साल 1975 में कुछ बच्चों ने ओक आइलैंड में नोवा स्कोटिया के पास स्थित एक द्वीप पर रोशनी देखी। इसके बाद बच्चों ने वहां पर खुदाई की, तो उनको अंदर एक पत्थर का टुकड़ा मिला जिस पर लिखा था कि चालीस फीट नीचे 2 मिलियन पाउंड दफन हैं। इसके बाद इस खजाने की कई लोगों ने तलाश की। अमेरिकी के राष्ट्रपति रहे फ्रेंक्लिन डेलानो रूजवेल्ट ने खुद इस खजाने की तलाश की थी, हालांकि वह उस समय राष्ट्रपति नहीं थे। आज तक इस खजाने को कोई नहीं खोज पाया।