फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Train: जब सुरंग में यात्रियों के साथ गायब हो गई ट्रेन, दुनिया के लिए आज भी है रहस्य

Sun, 14 Aug 2022 10:51 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जब सुरंग में यात्रियों के साथ गायब हो गई ट्रेन - फोटो : Twitter @BoCoFan5702
Mysterious Train: धरती पर कई रहस्यमयी घटनाएं (Mysterious Train Accident) घटी हैं जो आज तक लोगों के लिए रहस्य हैं। वैज्ञानिकों ने इन रहस्यों को सुलझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनको भी सफलता नहीं मिली। इन रहस्यमयी घटनाओं से जुड़ी कई कहानियां लोगों के बीच प्रचलित हैं। वैज्ञानिक भले ही इन रहस्यों से पर्दा नहीं उठा पाए हों, लेकिन ये घटनाएं हमेशा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी रहती हैं।

इन रहस्यमयी घटनाओं में साल 1911 में घटी एक घटना भी शामिल है। साल 1911 में एक ट्रेन सुरंग में प्रवेश करते ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। इस ट्रेन में 106 लोग सवार थे। सुरंग में गायब हुई ट्रेन ( Mysterious Train) का आज तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर कहां लापता हो गई? इस रहस्यमयी घटना से अभी तक पर्दा नहीं उठाया जा सका है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी घटना से जुड़े रोचक तथ्य। 
विज्ञापन

2 of 7
जब सुरंग में यात्रियों के साथ गायब हो गई ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
यह रहस्यमयी घटना इटली की राजधानी रोम की है। साल 1911 में रोमन स्टेशन (Roman Station) से ट्रेन रवाना हुई थी जिसका नाम जेनेटी (Zanetti) था। ट्रेन को एक सुरंग से होकर अगले स्टेशन तक जाना था, लेकिन ट्रेन सुरंग में घुसते ही अचानक लापता हो गई। ट्रेन को बहुत खोजा गया, लेकिन उसका पता नहीं चला। 
विज्ञापन

3 of 7
जब सुरंग में यात्रियों के साथ गायब हो गई ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
लापता होने के बाद ट्रेन में सवार दो लोग सुरंग के बाहर पाए गए थे। उन्होंने एक बात ऐसी चौंकाने वाली घटना के बारे में बताया जिसके बारे में जानकर हर किसी के होश उड़ गए। उन्होंने बताया था कि ट्रेन सुरग के पास पहुंची तो वहां से एक रहस्यमयी धुंआ निकलता हुआ दिखाई दे रहा था जिसके बाद दोनों लोग घबराकर ट्रेन से कूद गए। इसके बाद ट्रेन सुरंग में चली गई और कभी वापस बाहर नहीं आई। 

4 of 7
जब सुरंग में यात्रियों के साथ गायब हो गई ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
इस रहस्यमयी घटना के बारे में जो बातें बताई जाती हैं वो और भी हैरान करने वाली हैं। बताया जाता है कि यह ट्रेन अपने समय से 71 वर्ष पीछे यानी कि भूतकाल में चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि सुरंग में गायब होने वाली ट्रेन 1840 में मेक्सिको जा पहुंची थी। इसकी वजह से इस ट्रेन को लोग भूतिया ट्रेन भी कहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
जब सुरंग में यात्रियों के साथ गायब हो गई ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
मेक्सिको की एक डॉक्टर ने हैरान करने वाला दावा किया था। महिला ने कहा था कि उसके अस्पताल में 104 लोगों को रहस्यमयी तरीके से भर्ती कराया गया था, लेकिन सभी लोग पागल हो चुके थे। महिला ने बताया था कि उन लोगों का कहना था कि सभी अस्पताल तक ट्रेन से पहुंचे थे। 
विज्ञापन

6 of 7
जब सुरंग में यात्रियों के साथ गायब हो गई ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उस समय कोई भी ऐसी ट्रेन नहीं थी जो सीधे रोम से मेक्सिको तक जाए। सबसे हैरान करने वाली बात यह भी है कि इन लोगों के मेक्सिको जाने का कोई रिकॉर्ड भी नहीं था। यह रहस्यमयी घटना दुनिया के लिए आज तक रहस्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जब सुरंग में यात्रियों के साथ गायब हो गई ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
हालांकि रहस्यमयी तरीके से सुरंग में गायब हुई ट्रेन को इटली, रूस, जर्मनी और रोमानिया के कई इलाकों में देखे जाने का दावा किया जाता है। साल 1911 में गायब हुई ट्रेन की तरह ट्रेन को देखने का लोग दावा करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें