कनेरिया ने पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के फॉर्म को लेकर भी बात की। अफरीदी फिलहाल घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और उनके एशिया कप में खेलने पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
1 of 6
दानिश कनेरिया (बाएं) ने भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच को लेकर बयान दिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान की टीम 28 अगस्त को एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में भिड़ेंगी। इसके लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। भारत के जहन में अब भी पिछले साल टी-20 वर्ल्ड में पाकिस्तान से मिली 10 विकेट से हार की यादें ताजा होंगी। अब ऐसे में रोहित शर्मा की टीम एशिया कप में उस हार का बदला लेना चाहेगी। बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए भारत के सभी सीनियर खिलाड़ियों को टीम में चुना है। ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं जो पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में खेले थे। ऐसे में भारतीय फैन्स को भी टीम इंडिया से काफी उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन
2 of 6
केएल राहुल,रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, भारतीय टीम में मौजूद विराट कोहली का फॉर्म जरूर चिंता का विषय रहा है। वह पिछले लगभग तीन साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। विराट का फॉर्म पिछले काफी समय से चर्चा का विषय रहा है। कई लोग तो टी-20 में उन्हें टीम से बाहर करने की भी मांग कर रहे हैं। वहीं, कई फैन्स अपने इस स्टार बैटर को पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाते देखना चाहते हैं। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भी जब पाकिस्तान के खिलाफ सभी भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप हुए थे तो विराट ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने विराट को लेकर अपनी टीम को चेतावनी दी है और उन्हें हल्के में लेने के लिए नहीं कहा है। कनेरिया ने कहा है कि एशिया कप विराट के लिए फॉर्म में वापसी करने का बेहतरीन मौका है और इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। कनेरिया ने कहा- अगर विराट खुद को टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में देखना चाहते हैं तो उन्हें एशिया कप में बड़े स्कोर बनाने होंगे। उन्हें कैसे भी करके परफॉर्म करना होगा।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- आप किसी बोझ को लेकर ट्रैवल नहीं कर सकते। उसके बाद उसे बेंच पर बैठा देना और भी मुश्किल है। पाकिस्तान को मनाना होगा कि विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी रहे। अगर विराट अपने रंग में लौटते हैं तो पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। वह फॉर्म में लौटते हैं तो किसी भी टीम के लिए खतरा बन जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
ईशान किशन, रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कनेरिया ने पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के फॉर्म को लेकर भी बात की। अफरीदी फिलहाल घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और उनके एशिया कप में खेलने पर संशय बना हुआ है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में अफरीदी ही भारत के लिए खतरा बने थे और अपने शुरुआती दो ओवरों में रोहित शर्मा और केएल राहुल को चलता किया था। कनेरिया ने कहा- शाहीन का फॉर्म अब भी है, लेकिन जैसा की मैंने पहले कहा था, उन्हें हर मैच नहीं खिलाना चाहिए।
शाहीन अफरीदी 2021 टी-20 वर्ल्ड कप और आमिर 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
कनेरिया ने कहा- इससे उसके अनफिट होने का खतरा रहता है। वह अभी पाकिस्तान टीम के साथ नीदरलैंड गए हैं। उनकी फिटनेस देखने वाली बात होगी। अगर शाहीन एशिया कप से बाहर होते हैं तो यह पाकिस्तान के लिए बुरी खबर है। वहीं भारत के लिए यह खुशी की बात होगी। भारत के पास एशिया कप में टॉप ऑर्डर में कुछ नया करने का मौका होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत रोहित के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। पाकिस्तान शाहीन पर शुरुआत में विकेट निकालने के लिए निर्भर रहता है। ऐसे में भारत को शाहीन का तोड़ निकालना होगा।