फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे हुए है मैक्सिको का ये ग्रेट पिरामिड, गुत्थियों को सुलझाने में वैज्ञानिक भी हैं परेशान

Tue, 24 Aug 2021 11:08 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इजिप्ट में स्थित गीजा के पिरामिड से हर कोई वाकिफ है। पर क्या कभी आपने मैक्सिको के ग्रेट पिरामिड ऑफ चोलुला (Cholula) के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम उसी के बारे में बात करेंगे। मैक्सिको का ये पिरामिड अपने भीतर कई रहस्यों को समेटे हुए है, जिन्हें आप सभी को जानना चाहिए। बचपन से हम लोग गीजा के पिरामिड के बारे में सुनते आए हैं। इजिप्ट के इस पिरामिड के भीतर कई ऐसे राज दफन हैं, जिनका आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है। वहीं देश दुनिया में भी कई रहस्यमय पिरामिड स्थित हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे मैक्सिको में स्थित ग्रेट पिरामिड ऑफ Cholula के बारे में। इस पिरामिड से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक भी अब तक पता नहीं लगा पाए हैं। पिरामिड पर हुए कई शोध के बाद भी इस बात का पता नहीं लग पाया है कि आखिरकार इतने बड़े पिरामिड को उस दौर में बनाया कैसे गया था?
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मैक्सिको के इस पिरामिड की गिनती दुनिया के सबसे बड़े पिरामिडों में की जाती है। इसका निर्माण किसने करवाया था ये आज भी एक रहस्य का विषय है। साक्ष्यों की मानें तो क्राइस्ट से लगभग 100 वर्ष पहले ही इस पिरामिड की निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस पिरामिड के आस पास कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपको बता दें कि ग्रेट पिरामिड ऑफ चोलुला मैक्सिको के देवता Quetzalcoatl को समर्पित है। एक समय था जब ये पिरामिड वहां के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र था। पूरे मैक्सिको से कई श्रद्धालु अपने भगवान की पूजा करने के लिए यहां पर आते थे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्पेन का उपनिवेश बनने से पहले चोलुला शहर की आबादी करीब 1 लाख थी। यहां पर स्पेन का उपनिवेश बसने के बाद मैक्सिको के लोगों ने विद्रोह करने की कोशिश की। विद्रोह को कुचलने के लिए स्पेन ने इस जगह पर बड़ी मात्रा में नरसंहार किया। उस दौरान कई मंदिरों को तहस नहस कर दिया गया। विद्रोह को कुचलने के बाद स्पेन ने चोलुला के इस पिरामिड के ऊपर एक चर्च को बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
1930 से लेकर अब तक इस पिरामिड के रहस्यों को जानने के लिए कई बार खुदाई की गई है। इस बीच इस पिरामिड से जुड़ी कई विशेष जानकारियां भी मिली। ये पिरामिड उस दौरान पूजा पाठ का एक विशेष स्थान था। हालांकि इस रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है कि उस समय के लोगों ने इतने विशाल पिरामिड को बनाया किस प्रकार से था? इस पिरामिड के भीतर कई रहस्यमय सुरंगें भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें