हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : पीटीआई
तालिबान संकट: अफगान के हालात पर जो बाइडन और बोरिस जॉनसन ने की बात, आज होगी जी-7 वर्चुअल मीटिंग
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद सामने आए संकट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ अफगानिस्तान के हालात पर बातचीत की। 24 अगस्त यानी आज होने वाली जी-7 की वर्चुअल मीटिंग के होस्ट जो बाइडन ही हैं। इस दौरान अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा होनी है। जी-7 की यह बैठक बुलाने की मांग ब्रिटेन की ओर से की गई है। अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आज नहीं चलेंगी 27 ट्रेनें, अभी तक 368 ट्रेन प्रभावित और 215 निरस्त, ये है वजह
पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से रेल यातायात व्यवस्था पूरे तरीके से चरमरा गई है। पिछले चार दिनों से प्रतिदिन औसतन सौ से अधिक ट्रेनें इस रूट पर प्रभावित हो रही हैं। मंगलवार को 27 से ज्यादा रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी। रेल संचालन बेपटरी होने से आरक्षित टिकट बुक कराने वाले लगातार टिकट निरस्त कराने को मजबूर हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
दिल्ली में हुई झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में मौसम बना रहेगा सुहावना, आज बारिश होने की संभावना
दिल्ली में दो दिन हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। बारिश पर ब्रेक लगने के बाद उमस काफी परेशान कर रही है। सोमवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विभाग ने बुधवार व बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने व शुक्रवार व रविवार को बारिश होने की संभावना जताई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
अमरिंदर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
फैसला: किसानों ने पंजाब बंद की कॉल ली वापस, मुख्यमंत्री के साथ वार्ता आज
पंजाब में जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग व रेलवे ट्रैक चौथे दिन भी जाम है लेकिन राहत की बात है कि किसानों ने पंजाब बंद की कॉल वापस ले ली है। किसानों के साथ प्रशासन की लंबी बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि मंगलवार को किसानों की तीन बजे पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक होगी, जिसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह गन्ना खरीद के नए रेट की घोषणा कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र: सदन में आज पेश होगा करीब 5300 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट
उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनुपूरक बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में मंगलवार को सदन पटल पर रखे जाने वाला बिजनेस तय हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर...