फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Road: समुद्र में मिला दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता! देखकर हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Wed, 18 May 2022 10:27 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
समुद्र में मिला दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता! - फोटो : Youtube/EVNautilus
Mysterious Road: दुनियाभर के समुद्र कई रहस्यों से भरे पड़े हैं जो आज भी एक राज हैं। जमीन पर या समुद्र में आए दिन वैज्ञानिक ऐसी चीजों की खोज करते हैं जो लोगों को हैरत में डाल देती हैं। वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसी खोज की है जिसको देखने के बाद वे हैरान हैं। पुरातत्वविदों ने समुद्र की गहराई में पीले ईंटों से बनी एक सड़क खोजी है। इस सड़क को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। 

समुद्र की गहराई में शोधकर्ताओं ने अजीबगरीब पत्थरों की बनावट को देखा है। यह पीले ईंटों से बने एक खड़ंजे की तरह दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस सड़क को लेकर कई तरह दावे कर रहे हैं। इंटरनेट पर कई लोग इसको दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता बता रहे हैं। समुद्र की गहराई में मिली पीले ईंटों से बनी इस सड़क ने वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन

2 of 6
समुद्र में मिला दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता! - फोटो : Youtube/EVNautilus

एक्सप्लोरेशन वेसल नॉटिलस के शोधकर्ताओं ने इस सड़क की खोज की है। शोधकर्ताओं ने इसको एक आईलैंड बताया है जो हजारों साल पहले प्रशांत महासागर में डूब गया था। समुद्र में मिले इस पीले रंग की इस सड़क का वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
समुद्र में मिला दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता! - फोटो : Youtube/EVNautilus

सड़क देखकर शोधकर्ता भी हैरान

महासागर में इस रहस्यमयी सड़क को देखकर शोधकर्ता भी हैरान हैं। शोधकर्ताओं ने मजाक में कहा कि यह दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता है। एक सर्च अभियना के दौरान वैज्ञानिकों ने इस सड़क की खोज की है जिससे संबंधित यूट्यूब एक वीडियो को शेयर किया गया है। 

4 of 6
समुद्र में मिला दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता! - फोटो : Youtube/EVNautilus


यह महासागर आकार में काफी बड़ा है। इसलिए शोधकर्ता अभी इसके सिर्फ तीन प्रतिशत एरिया को ही खोज पाए हैं। अभी सड़क के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि किसी वॉलकेनो के फटने से इस संरचना का निर्माण हुआ होगा जो अब सड़क जैसा नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
समुद्र में मिला दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता! - फोटो : Youtube/EVNautilus


वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इसे काल्पनिक शहर अटलांटिस तक जाने का रास्ता बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शोधकर्ता सड़क की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समुद्र में मिला दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता! - फोटो : Youtube/EVNautilus
इस सड़क का निर्माण रेक्टैंग्युलर ब्लॉक्स से हुआ है। इस इमेजिनरी आईलैंड का संबंध एक ग्रीक कथा से जोड़ा जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह कोई सड़क नहीं है बल्कि सूखी झील की तलहटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें