फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अलग हुए लद्दाख में है एक रहस्यमयी पहाड़ी, जहां छुपा है गहरा राज

Mon, 05 Aug 2019 04:38 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
चुंबकीय पहाड़ी, लद्दाख - फोटो : Social media
क्या आपने बिना पेट्रोल-डीजल के गाड़ियों को चलते देखा है? नहीं ना, लेकिन भारत में एक ऐसी रहस्यमयी पहाड़ी है, जहां गाड़ियां तेल से नहीं बल्कि अपने आप चलती हैं। इस पहाड़ी के आसपास अगर कोई रात को अपनी गाड़ी खड़ी कर दे तो सुबह तक उसे अपनी गाड़ी ही नहीं मिलेगी। यह कैसे होता है, अब तक रहस्य ही बना हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 7
चुंबकीय पहाड़ी, लद्दाख - फोटो : Social media
ये रहस्यमयी पहाड़ी जम्मू-कश्मीर से अलग हुए लद्दाख के लेह क्षेत्र में है। यह पहाड़ी किसी जादू से कम नहीं है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस पहाड़ी में चुंबकीय शक्ति है, जो गाड़ियों को करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी ओर खींच लेती है। इसीलिए इसे 'मैग्नेटिक हिल' कहा जाता है।  
विज्ञापन

3 of 7
चुंबकीय पहाड़ी, लद्दाख - फोटो : Social media
इस मैग्नेटिक हिल को 'ग्रैविटी हिल' के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस पहाड़ी पर गुरुत्वाकर्षण का नियम फेल हो जाता है। गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार, अगर हम किसी वस्तु को ढलान पर छोड़ दें तो वह नीचे की तरफ लुढ़केगी, लेकिन चुंबकीय पहाड़ी पर ऐसा नही होता। 

4 of 7
चुंबकीय पहाड़ी, लद्दाख - फोटो : Social media
यहां हम किसी कार को अगर गियर में डालकर छोड़ दें तो कार ढलान पर नीचे की ओर न जाकर ऊपर की ओर चढ़ती है। यहां पर किसी तरल पदार्थ को भी बहाने पर वह नीचे की तरफ न जाकर ऊपर की तरफ बहता है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
वैज्ञानिकों का मानना है कि गुरुद्वारा पठार साहिब के पास स्थित पहाड़ी में गजब की चुंबकीय शक्ति है। इस पहाड़ी की चुंबकीय शक्ति से आसमान में उड़ने वाले जहाज भी नहीं बच पाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
इस पहाड़ी के ऊपर से उड़ान भर चुके कई पायलटों का दावा है कि यहां उड़ान भरते समय हवाई जहाज में कई झटके महसूस होते हैं। हवाई जहाज को पहाड़ी की चुंबकीय शक्ति से बचाने के लिए जहाज की रफ्तार बढ़ा दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चुंबकीय पहाड़ी, लद्दाख - फोटो : Social media
हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि इस पहाड़ी के आसपास की क्षेत्रीय संरचना 'दृष्टि भ्रम' जैसा माहौल पैदा करती है, जिससे नीचे की तरफ लुढ़कती हुई वस्तु ऊपर की तरफ चढ़ती दिखाई देती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें