फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Places: धरती की पांच रहस्यमयी जगहें, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य, जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sun, 09 Jun 2024 04:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धरती की पांच रहस्यमयी जगहें - फोटो : Istock
Mysterious Places: दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। इन रहस्यों में से कई रहस्यों को सुलझा लिया गया है, तो कुछ रहस्यों को अभी तक वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं। कुछ जगहों को एलियंस की वजह से, तो कुछ स्थानों को भूतों की वजह से रहस्यमयी माना जाता है। दुनिया में कई ऐसी जगहें जो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन रहस्यमयी भी हैं। इन रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं...

ग्रीन माउंटेन नेशनल फॉरेस्ट

यह अमेरिका के साउथ वेस्टर्न वेरमॉन्ट में स्थित है। इस जगह को बेहद रहस्यमयी माना जाता है। साल 1945 में इस जगह पर एक शख्स गाइड का काम करता था, जिसका नाम मेंडी रिवर्स था। वह 12 नवंबर, 1945 को लौटते समय लापता हो गया और उसका कभी नहीं पता चला। इसके बाद साल 1949 में यहां से तीन शिकारी गायब हो गए। फिर साल 1949 में ही जेम्स ई जेफोर्ड नाम का शख्स भी लापता हो गया। इनमें से न किसी की कभी लाश मिली और नहीं पता चल पाया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
धरती की पांच रहस्यमयी जगहें - फोटो : Istock
रोसवेल

यह जगह भी अमेरिका में स्थित है। न्यू मैक्सिको में स्थित रोसवेल एलियन कॉन्सपिरेसी थ्योरीज का हब है। साल 1947 में यह जगह अचानक चर्चा में आ गई। यहां पर काम करने वाले लोगों ने अधिकारियों को जानकारी दी कि एक उड़न तश्तरी (UFO) हादसे का शिकार हो गई है और यूएफओ का मलबा खेत में पड़ा है। यह जगह अभी लोगों के लिए रहस्य है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
धरती की पांच रहस्यमयी जगहें - फोटो : Istock
स्टोनहेंज, इंग्लैंड 

इंग्लैंज में स्थित स्टोनहेंज रहस्यों से भरी हुई जगह है। यह स्थान लगभग करीब 5000 साल पुराना है। माना जाता है कि कि यह यूनिक ब्लूस्टोन सामग्री से बना विशाल मेगालिथ पत्थरों का एक गोलाकार समूह है। स्टोनहेंज इंग्लैंड में सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। स्टोनहेंज के इन चट्टानों के पीछे एक रहस्य छिपा हुआ है, जिसको लेकर लोग कई तरह के दावे करते हैं। लेकिन इस रहस्य का पता आज तक कोई नहीं लगा पाया। 

स्टोनहेंज की विशालकाय चट्टानें करीब 23 फीट तक ऊंची हैं। इन चट्टानों को ऊंचा खड़ा करने के बाद एक गोलाकार आकार दिया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब 3000 से 2000 ईसा पूर्व के बीच इसका निर्माण किया गया होगा। ऐसे में सवाल यह है कि जब उस दौरान किसी प्रकार की वैज्ञानिक उन्नति नहीं हुई थी? तो इन विशालकाय चट्टानों को एक जगह से दूसरी जगह कैसे ले जाया गया और उन्हें यह आकार कैसे दिया गया। 

Giant Virus: यहां पर बर्फ में पहली बार मिला ऐसा वायरस, देखकर हैरत में पड़े वैज्ञानिक

4 of 5
धरती की पांच रहस्यमयी जगहें - फोटो : Istock
कोडिन्ही, भारत

दुनिया की तरह भारत में भी कई रहस्यमयी जगहें हैं। इनमें केरल का एक छोटा सा गांव कोडिन्ही भी शामिल है। इस गांव में करीब सैकड़ों परिवार रहते हैं। माना जाता है कि दुनिया का एकलौता गांव है जहां पर सिर्फ जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। इस गांव में करीब 200 जुड़वां बच्चे हैं। इसके पीछे का रहस्य क्या है? आज तक कोई भी डॉक्टर या वैज्ञानिक नहीं पता लगा पाया।

Ajab Gajab: अंतरिक्ष से आ रही है अजीबोगरीब आवाज, वैज्ञानिकों को है इस बात का डर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धरती की पांच रहस्यमयी जगहें - फोटो : Istock
एंगिकुनी झील 

कनाडा में स्थित इस झील को बेहद रहस्यमयी माना जाता है। इसके किनारे एक गांव बसा था, जो अपने आप में एक राज है। बताया जाता है कि साल 1930 में एक अचानक इस गांव को लोग गायब हो गए थे। इस गांव में लाबेल नाम का शख्स पहुंचा, तो उसने देखा कि घर के चूल्हों पर खाना बनाने के लिए रखा गया था। हर घर में काम अधूरे पड़े थे तो लाबेल ने सोचा कि लोग कहीं गए होंगे और वापस आएंगे। लेकिन इस गांव में रहने वाले 2000 लोगों में से किसी भी व्यक्ति की पता आजतक नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें