अमर उजाला
Fri, 7 June 2024
अक्सर किसी अपने को खोने के बाद व्यक्ति के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है ऐसे में लोग अपने दुख के साथ अकेला रहना पसंद करते हैं
लेकिन हाल ही में एक महिला ने इस स्थिति में कुछ ऐसा किया जो अब चर्चा का विषय बन गया है
दरअसल अमेरिका के एरिजोना में एक 40 वर्षीय केटी यंग ने अपने पति की मौत के बाद जोरदार पार्टी की और तोहफे बांटे
इस पर्टी में करीब 500 लोग शामिल रहे आइए आपको बताते हैं कि महिला ने आखिर ऐसा क्यों किया
केटी के पति की मौत ब्रेन स्ट्रोक के कारण हुई थी उनके तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र 12 से 8 साल के बीच है
केटी नहीं चाहती थीं कि पिता की मौत के बाद बच्चे भी रोने-धोने वाले भाषणों को सुनकर सदमे में चले जाएं
इसलिए उन्होंने कलेजे पर पत्थर रखकर यह फैसला किया वह चाहती थी कि बच्चे अपने पिता के साथ गुजारे अच्छे पलों को याद करके आगे बढ़ें
तस्वीर में छिपा है एक नन्हा तारा, खोजो तो जानें