Mysterious Kawah Ijen Lake: इस धरती पर कई ऐसी रहस्यमयी और अनोखी जगह हैं, जहां के प्राकृतिक नजारे और कुदरत के अलग-अलग रूप हमें आश्चर्य में डाल देते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को इनके बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है, जबकि कुछ लोगों को इसके बारे में जानना काफी पसंद होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी रहस्यमयी झील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, यह झील किसी आम झील से अलग इसलिए है, क्योंकि इस झील का पानी रात में अचानक नीला हो जाता है। इसके पानी से फिरोजी पत्थर की तरह चमक बिखरती हुई नजर आती है। यही वजह है कि ये झील सारी दुनिया में प्रसिद्ध है। वैज्ञानिकों ने इसके पीछे के कारण को लेकर कई तरह के दावे किए हैं, लेकिन इसके रहस्य से आज भी पर्दा नहीं उठाया जा सका है।