ऑर्गन पाइप्स द्वीप
- फोटो : सोशल मीडिया
द्वीप समूह के आसपास समुद्री जीवों की दुनिया काफी जीवंत है। यहां करीब 300 से ज्यादा तरह की मछलियां और मूंगा पाई जाती हैं। इनमें ईल, बाराकुडा, किंग फिश और टूना शामिल हैं। इसके अलावा शार्क मछलियां भी पाई जाती हैं। इनमें ग्रे रीफ, व्हाइट टिप, सिल्वर टिप, जेब्रा जैसे शार्क मौजूद हैं। इस द्वीप समूह में कोई प्रदूषण नहीं है लिहाजा यहां का सूर्यास्त देखना किसी अचरज से कम नहीं। यहां से समुद्र मोजाम्बीक चैनल में डूबता नजर आता है और सूर्य पिघलते हुए सोने की तरह दिखाई देता है। ऑर्गन पाइप्स का सूर्यास्त बेहद मोहक है।