फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Creature: ऑस्ट्रेलिया में सुमद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Sun, 31 Jul 2022 01:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्ट्रेलिया में सुमद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : @JyotiMe35821003
Mysterious Creature: समुद्र में कई चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतु पाए जाते हैं। इसके अलावा महासागरों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियां और दूसरी चीजें भी पाई जाती हैं। समुद्र में तमाम गतिविधियों पर नजर रखने वाले जीवविज्ञानी आए दिन रहस्यमयी जीवों की खोज करते हैं। अब इस बीच ऑस्ट्रेलिया में एक रहस्यमयी जीव मिला है। यह जीव सिडनी में समुद्र किनारे पाया गया है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। देखने में अजीबोगरीब यह जीव मृत अवस्था में पाया गया है। 

समुद्र किनारे टहल रहे लोगों की जब नजर इस जीव पर पड़ी तो लोग डर गए और उसके पास जाने में भी डरने लगे। लोगों ने देखा कि कई घंटे बीते जाने के बाद भी जीव में हरकत नहीं हो रही है तो हिम्मत कर कुछ लोग उसके पास गए। उन्होंने देखा कि जीव के पीठे समुद्री पौधे उगे हुए थे। समुद्री वैज्ञानिकों और स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस तरह का जीव पहले कभी नहीं देखा था। 
विज्ञापन

2 of 5
ऑस्ट्रेलिया में सुमद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : istock

वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि गहरे पानी में यह रहस्यमयी जीव रहता है और तेज लहरों में फंसने की वजह से समुद्र किनारे पहुंच गया था। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सिडनी में ग्रीनहिल्स बीच पर लोगों ने इस जीव को देखा था। वहां के रहने वाले विकी हेन्सन ने एक मीडिया से इसको लेकर बात की है।
विज्ञापन

3 of 5
ऑस्ट्रेलिया में सुमद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : istock
उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह कुत्ते को टहलाने के दौरान इस जीव को देखा था। एक शख्स ने बताया कि पहले वह इस जीव के पास जाने से डर रहा था, लेकिन कोई हरकत नहीं होने के बाद उसके पास पहुंचा। इस जीव के शरीर की बनावट अजीबोगरीब थी। 

4 of 5
ऑस्ट्रेलिया में सुमद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : istock

एक स्थानीय महिला ने इस रहस्यजीव को समुद्र किनारे चलते हुए देखने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह डरावना जीव है। महिला ने उम्मीद जताई है कि समुद्र में आने वाला ज्वार जीव को बहाकर ले जाएगा। ग्रीनहिल्स बीच पर इस जीव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों का कहना कि उन्होंने इस तरह के जीव कभी नहीं देखे थे और लोग हैरत में पड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑस्ट्रेलिया में सुमद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव - फोटो : istock
ऑस्ट्रेलिया के समुद्री वैज्ञानिकों ने इस जीव को अपने पास रख लिया है। वह अब इस जीव के प्रजाति के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसके अलावा वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं कि इस जीव की मौत कैसे हुई। इससे पहले भी जीव विज्ञानियों ने समुद्र में कई रहस्यमयी जीव खोजे हैं जिनको देखने के बाद वह हैरत में पड़ गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें