फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का एक ऐसा अनोखा होटल, जहां करवट बदलते ही दूसरे देश में चले जाते हैं लोग

Thu, 03 Dec 2020 07:02 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अर्बेज होटल - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में ऐसे कई होटल हैं, जो अपने खास वजहों से काफी अनोखे और खूबसूरत हैं। इन होटलों की बनावट भी काफी आलीशान है। लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसे होटल के बारे में सुना है, जहां बिस्तर पर महज करवट बदलने से लोग एक देश से दूसरे देश में चले जाते हैं? जी हां, यह कोई मजाक नहीं बल्कि पूरी तरह से हकीकत है। इस होटल का नाम अर्बेज होटल है।
विज्ञापन

2 of 6
अर्बेज होटल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस होटल को अर्बेज फ्रांको-सुइसे होटल के नाम से भी जाना जाता है। यह होटल फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा पर ला क्योर इलाके में स्थित है। अर्बेज होटल दोनों देशों में आता है, इसलिए इस होटल के दो-दो पते (एड्रेस) हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अर्बेज होटल - फोटो : सोशल मीडिया
अर्बेज होटल होटल की खास बात ये है कि फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा इस होटल के बीचों-बीच से गुजरती है। इस होटल के अंदर जाते ही लोग एक देश से दूसरे देश में पहुंच जाते हैं।

4 of 6
अर्बेज होटल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अर्बेज होटल का विभाजन दोनों देशों की सीमा को ध्यान में रखकर किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस होटल का बार स्विट्जरलैंड में पड़ता है, तो बाथरूम फ्रांस में है।
विज्ञापन

5 of 6
अर्बेज होटल - फोटो : सोशल मीडिया
इस होटल में सभी कमरों को दो हिस्सों में बांटा गया है। कमरों में डबल बेड कुछ इस तरह सजाए गए हैं कि ये आधे फ्रांस में तो आधे स्विट्जरलैंड में हैं। साथ ही कमरों में तकिए भी दोनों देशों के हिसाब से अलग-अलग लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्बेज होटल - फोटो : सोशल मीडिया
यह होटल जिस जगह पर बना है, वो साल 1862 में अस्तित्व में आया था। पहले यहां एक किराने की दुकान हुआ करती थी। बाद में साल 1921 में जूल्स-जीन अर्बेजे नामक शख्स ने इस जगह को खरीद लिया और यहां होटल बना दिया। अब यह होटल फ्रांस और स्विट्जरलैंड दोनों देशों की पहचान बन चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें