फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन से भी अधिक इस इमारत को दी जाती है सुरक्षा, दिन-रात निगरानी में लगे रहते हैं हेलीकॉप्टर

Wed, 20 Jan 2021 04:41 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फोर्ट नॉक्स - फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर किसी भी देश में राष्ट्रपति भवन को सबसे सुरक्षित इमारत माना जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में एक ऐसी इमारत है, जिसकी सुरक्षा राष्ट्रपति भवन से भी ज्यादा होती है। इस इमारत की सुरक्षा में दिन-रात हेलीकॉप्टर लगे रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस इमारत में ऐसा है क्या है, जिसकी सुरक्षा इतनी मजबूत है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
फोर्ट नॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस इमारत को फोर्ट नॉक्स के नाम से जाना जाता है। असल में फोर्ट नॉक्स अमेरिकी आर्मी की एक पोस्ट है, जो केंटुकी राज्य में है और यह एक लाख नौ हजार एकड़ में फैला हुआ है। इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
फोर्ट नॉक्स आर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
फोर्ट नॉक्स का निर्माण अमेरिकी आर्मी द्वारा साल 1932 में किया गया है। इस इमारत की सुरक्षा इतनी कड़ी है कि कोई परिंदा भी यहां पर नहीं मार सकता है। यह इमारत चारों तरफ से दीवारों को घिरी हुई है, जो काफी मजबूत मोटी ग्रेनाइट से बनी है। इसकी सुरक्षा में करीब 30 हजार अमेरिकी सैनिक लगे हुए हैं।

4 of 6
फोर्ट नॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस इमारत की छत पूरी तरह से बम प्रूफ है। इसपर किसी भी तरह के बम धमाके का कोई असर नहीं होता। इसके अलावा इसके चारों ओर कई तरह के अलार्म सिस्टम भी लगे हैं। इसकी सुरक्षा बंदूकों से लैस अपाचे हेलीकॉप्टर करते हैं। बिना विशेष आज्ञा के इमारत तो क्या, इस जगह पर भी कोई नहीं जा सकता।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, फोर्ट नॉक्स एक गोल्ड रिजर्व है, जिसमें करीब 42 लाख किलो सोना रखा हुआ है। इसके अलावा यहां अमेरिकी स्वतंत्रता का असली घोषणा पत्र, गुटेनबर्ग की बाइबिल और अमेरिकी संविधान की असली कॉपी जैसी अतिमहत्वपूर्ण चीजें भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फोर्ट नॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
फोर्ट नॉक्स में जहां सोना रखा हुआ है, वहां 22 टन का एक भारी भरकम दरवाजा लगा हुआ है। इस दरवाजे को खोलने के लिए एक खास तरह का कोड बनाया गया है और इस कोड की जानकारी इमारत में काम कर रहे कुछ ही कर्मचारियों को है। किसी भी कर्मचारी को दूसरे कर्मचारी का कोड नहीं मालूम होता है। ऐसे में किसी एक कोड के जरिए दरवाजे को नहीं खोला जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें