टिम्बकटू का राजा मनसा मूसा इतिहास का सबसे अमीर आदमी था। आज के समय में टिम्बकटू अफ्रीकी देश माली का एक शहर है। कहते हैं कि उसके पास इतनी संपत्ति थी, जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल था। मूसा ने माली की सल्तनत पर उस समय हुकूमत किया था, जब वहां सोने के भंडार हुआ करते थे। कहते हैं कि उसके राज में एक साल में लगभग 1000 किलो सोने का उत्पादन होता था।
दरअसल, मनसा मूसा का असली नाम मूसा कीटा प्रथम था, लेकिन राजा बनने के बाद वो मनसा कहलाए। मनसा का मतलब बादशाह होता है। बीबीसी के मुताबिक, मूसा की सल्तनत इतनी बड़ी थी कि इसके अंतिम छोर के बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था। आज के मॉरीटानिया, सेनेगल, गांबिया, गिनिया, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, चाड और नाइजीरिया तब मूसा की सल्तनत का हिस्सा हुआ करते थे। 1312 ईस्वी में मनसा मूसा माली साम्राज्य का शासक बना था।