फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी एक ऐसी बैंक डकैती की, जहां ट्रकों में भरकर डकैत ले गए थे 7500 करोड़ रुपये

Sun, 07 Mar 2021 06:46 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
इतिहास की सबसे बड़ी बैंक डकैती - फोटो : सोशल मीडिया
बैंकों में डकैती से जुड़ी ऐसी कई घटनाओं के बारे में आपने सुना होगा, जिसमें डकैतों ने लाखों ही नहीं करोड़ों रुपये लूट लिए होंगे। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसी बैंक डकैती के बारे में बताएंगे, जो अबतक इतिहास की सबसे बड़ी बैंक डकैती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस बैंक डकैती में उस देश के राष्ट्रपति का बेटा सीधे तौर पर शामिल था।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, यह घटना इराक की है। 18 साल पहले यहां के सेंट्रल (केंद्रीय) बैंक से कुल एक बिलियन डॉलर यानी आज के हिसाब से लगभग साढ़े सात हजार करोड़ से भी अधिक रुपये की लूट हुई थी।
विज्ञापन

3 of 8
इतिहास की सबसे बड़ी बैंक डकैती - फोटो : सोशल मीडिया
बात मार्च 2003 की है। उस समय यहां के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन थे। सद्दाम हुसैन की अमेरिका से दुश्मनी तो जगजाहिर है। कहते हैं कि अमेरिका ने इराक पर हमले की पूरी तैयारी कर ली थी। उससे कुछ घंटे पहले सद्दाम हुसैन के बेटे कुसय बगदाद स्थित इराकी सेंट्रल बैंक पहुंचे और बैंक प्रमुख को एक पर्ची थमाई, जिसपर लिखा था कि सुरक्षा कारणों से बैंक के सभी पैसों को राष्ट्रपति ने दूसरी सुरक्षित जगह ले जाने का आदेश दिया है।

4 of 8
सद्दाम हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
सद्दाम हुसैन का पूरे इराक में खौफ था और उन्हें एक तानाशाह माना जाता था। ऐसे में बैंक प्रमुख ने सद्दाम हुसैन के बेटे कुसय को कुछ नहीं बोलें और पैसों को ले जाने की अनुमति दे दी। क्योंकि बैंक प्रमुख के पास इसके अलावा और कोई रास्ता भी नहीं था।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कहते हैं कि सद्दाम हुसैन के बेटे कुसय ने इराकी बैंक से इतने रुपए लूटे थे कि उन्हें ट्रकों में भर-भरकर ले जाने पड़े थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि लूट की रकम को ट्रकों में भरने में करीब पांच घंटे लग गए थे। कहा यह भी जाता है कि बैंक में और भी पैसे थे, लेकिन उन्हें रखने के लिए ट्रक में जगह नहीं थी, इसलिए उन्हें वहीं पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

6 of 8
यूएस आर्मी - फोटो : US Department of Defense
बैंक डकैती की ये बात दुनियाभर में तब फैली, जब घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सेना ने इराक पर बमबारी शुरू कर दी। इस दौरान इराकी सेंट्रल बैंक पर भी अमेरिकी सेना ने कब्जा जमा लिया, लेकिन उन्हें वहां पता चला कि सारे पैसे तो सद्दाम हुसैन के बेटे कुसाय ले गए। इसके बाद काफी छानबीन हुई।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सद्दाम हुसैन के महल में भी जांच की गई, जहां से बड़ी मात्रा में नोट मिले। हालांकि, वो नोट लूट की रकम का हिस्सा नहीं था। उन पैसों को सद्दाम हुसैन के दूसरे बेटे उदय ने पहले से ही संभाल कर रखा था। क्योंकि बड़ी मात्रा में कैश रखना उसका शौक था।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इराक में और भी कई जगहों पर छानबीन हुई, जिसमें कई सौ करोड़ रुपये मिले। लेकिन बैंक लूट का एक बड़ा हिस्सा कभी नहीं मिला। अंदाजा लगाया जाता है कि सद्दाम हुसैन ने उन पैसों को सीरिया भेज दिया होगा। हालांकि, इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। यह बैंक डकैती बाकी डकैतियों में सबसे खास इसलिए भी थी, क्योंकि इस लूट में एक भी गोली नहीं चली थी और ना ही किसी से कोई मारपीट हुई थी। सबकुछ बड़े ही आराम से हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें