आर अश्विन, हरभजन सिंह
- फोटो : social media
भज्जू पा (हरभजन सिंह) से सीखी हैं काफी चीजें
दरअसल, अश्विन ने अपने 10 साल के करियर में आठ 'मैन आफ द सीरीज' पुरस्कार जीत लिए हैं और वह हरभजन सिंह के 417 टेस्ट विकेट की बराबरी करने से महज आठ विकेट दूर हैं। इसी को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह चीज मेरे दिमाग में भी नहीं आई और अगर आप इस पर मेरे विचार लेना चाहते हैं तो वह बहुत ही शानदार गेंदबाज हैं। काफी चीजें हैं जो मैंने उनसे सीखी हैं। जब भज्जू पा ने भारतीय टीम के लिए खेलना शुरू किया था तो मैं ऑफ स्पिनर बना भी नहीं था।'