अमेरिका का एक प्रसिद्ध थीम पार्क अब जो सालों से भूतिया जगह बन चुका है। यह थीम पार्क कभी लोगों के बीच प्रसिद्ध था, लेकिन अब यहां कभी रोशनी नजर आती है, तो कभी अजीबो गरीब आवाज सुनाई देती है। इस थीम पार्क में सालों से बिजली की सप्लाई बंद है। इस जगह पर जाने से भी लोग डरते हैं। हाल ही में इस थीम पार्क की डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं। डॉक्यूमेंट्री बना रहे एक प्रोड्सर ने यहां की फोटो शेयर की थीं।
अमेरिका के न्यू ओरिलयंस में स्थित सिक्स फ्लैग्स थीम पार्क हमेशा लोगों से भरा रहता था, लेकिन 2005 में आए कैटरीना तूफान ने इस पार्क को तबाह कर दिया। तभी से यह बंद पड़ा है। आज भी वहां पर चीजें बिखरी पड़ी हैं। तूफान की वजह से आई बाढ़ में यह पार्क 20 फीट तक डूब गया था जिसकी वजह से सब कुछ तबाह हो गया। तबाही की निशानियां आज भी दिखाई देती हैं।