फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Dangerous Cities: ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहर, जहां किसी भी वक्त हो सकती है इंसान की मौत

Sat, 01 Oct 2022 12:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहर - फोटो : iStock
Most Dangerous Cities: दुनिया में कई बेहद खतरनाक शहर हैं। इन शहरों में लोगों का कभी भी मौत से सामना हो सकता है। हम सभी अपने आप हमेशा सुरक्षित रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बार हादसे का शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको दुनिया के उन शहरों के बारे में बताते हैं जिन्हें बेहद खतरनाक माना जाता है। सिटीजन काउंसिल फॉर पब्लिक सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस ने खतरनाक शहरों की रिपोर्ट तैयार की है। 

तिजुआना (मेक्सिको )

मेक्सिको के तिजुआना शहर को दुनिया का सबसे खतरनाक शहर माना जाता है। इस शहर में अपराध का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक लाख लोगों पर 138 लोगों की हत्याएं होती हैं। इस शहर में हर दिन करीब सात लोगों की हत्या कर दी जाती है। गरीबी, हिंसक अपराधों जैसे बलात्कार, हत्या और अपहरण के लिए यह शहर बदनाम है। मानव तस्करी और नशीली दवाओं के व्यापार को हिंसा की मुख्य वजह माना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहर - फोटो : iStock

अकापुल्को  (मेक्सिको )

दुनिया के खतरनाक शहरों में मेक्सिको का एक और शहर है जिसका नाम अकापुल्को है। यहां पर एक लाख लोगों पर 111 लोगों की हत्याएं होती हैं। कभी यह शहर हॉलीवुड सेट के लिए खेल का मैदान था, लेकिन अब सड़क पर नशे के लिए लड़ाई हो रही है। इस शहर के पहाड़ी इलाके में 200 से ज्यादा गिरोहों ने अपना गढ़ बनाया हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहर - फोटो : iStock
कराकास  (वेनेजुएला)

वेनेजुएला के कराकास का नाम भी दुनिया के खतराक शहरों में शामिल हैं। इस शहर को साल 2017 में पहली बार खतरनाक राजधानी का नाम मिला था। यह दुनिया के खतरनाक शहरों में तीसरे नंबर है। यहां पर एक लाख लोगों पर 100 लोगों की हत्या होती है जिसकी वजह से यह दुनिया के खतरनाक शहरों में शामिल है। माना जाता है कि यहां पर हिंसी की वजह गरीबी और खराब कानून व्यवस्था है। 

4 of 5
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहर - फोटो : iStock
स्यूदाद विक्टोरिया (मेक्सिको)

दुनिया के खतरनाक शहरों में पहले, दूसरे के बाद चौथे नंबर भी मेक्सिको का स्यूदाद विक्टोरिया शहर है। इस शहर में एक लाख लोगों पर 86 लोगों की हत्याएं होती है। इन हत्याओं की वजह पुलिस, सेना और आपराधिक समूहों के बीच गोलीबारी मानी जाती है। जेल में हिंसा और ड्रग कार्टेल के बीच फायरिंग की वजह से भी मौतें होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहर - फोटो : iStock

कुइदाद जुआरेज (मेक्सिको)

मेक्सिको का यह शहर को नाइट क्लबों के लिए जाना जाता है। हालांकि अब यहां सबकुछ बदल गया है। अपराध बढ़ने की वजह से यहां का पर्यटन खत्म हो चुका है। मेक्सिको में यह शहर महिलाओं के लिए बेहद खराब है। हालांकि यहां पर अमेरिकी निवासियों को निशाना नहीं बनाया जाता है। यहां आने वाले यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस शहर में एक लाख लोगों पर 86 लोगों की हत्या होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें