देश में तेज रफ्तार इंटरनेट का नया युग शनिवार से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022’ के उद्घाटन के अवसर पर 5जी इंटरनेट की सुबह 10 बजे औपचारिक रूप से शुरुआत करेंगे। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के चार इलाकों में कब्जे को लेकर रूस की निंदा के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई जिसको रूस ने वीटो कर दिया। साथ ही पिटबुल ने पांच गांवों के 12 लोगों को काटकर कोहराम मचा दिया। 15 किलोमीटर के इलाके में जो भी उसके रास्ते में आया, उसी पर हमला कर दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : amar ujala
पीएम मोदी आज करेंगे देश में तेज गति इंटरनेट के नए युग का आगाज
देश में तेज रफ्तार इंटरनेट का नया युग शनिवार से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022’ के उद्घाटन के अवसर पर 5जी इंटरनेट की सुबह 10 बजे औपचारिक रूप से शुरुआत करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 12
unsc (file photo)
- फोटो : पीटीआई
यूएनएससी में निंदा प्रस्ताव पर वीटो से रूस ने फिर दिखाए तेवर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शुक्रवार को चार यूक्रेनी क्षेत्रों के रूस में विलय की घोषणा के बाद अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य देशों ने कड़ी निंदा की। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के चार इलाकों में कब्जे को लेकर रूस की निंदा के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई जिसको रूस ने वीटो कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 12
pitbull
- फोटो : www.pexels.com
पठानकोट में पिटबुल का कहर, छह घंटे में 12 लोगों को काटा
पिटबुल ने पांच गांवों के 12 लोगों को काटकर कोहराम मचा दिया। 15 किलोमीटर के इलाके में जो भी उसके रास्ते में आया, उसी पर हमला कर दिया। इस दौरान कई मवेशी भी उसका निशाना बने। सैर कर रहे रिटायर्ड कैप्टन पर हमला किया तो उन्होंने अन्य लोगों की मदद से उसे डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 12
Prayagraj News : अनुराग ठाकुर, केंद्रीय खेल मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
संगम से स्वच्छता अभियान का आगाज आज, अनुराग ठाकुर करेंगे अगुवाई
एक बार फिर संगम क्षेत्र से पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज तथा संगम क्षेत्र स्थित किला घाट से इस राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। 75 लाख किग्रा प्लास्टिक कचरा के निस्तारण के लक्ष्य के साथ 31 अक्तूबर तक अभियान चलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 12
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, काशीवासियों को मिल सकती है 5G की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नई दिल्ली में 5जी सेवा लॉचिंग के दौरान काशीवासियों को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी आएंगे। देश के प्रमुख शहरों के साथ ही वाराणसी में भी इस सेवा का शुभारंभ हो सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 12
मल्लिकार्जुन खड़गे
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खरगे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय
कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गैर गांधी परिवार व दक्षिण भारत से होगा। कर्नाटक के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खरगे का नया पार्टी अध्यक्ष बनना तय है। हालांकि, चुनाव में उनका मुकाबला सांसद शशि थरूर से होगा। अचानक ही पद की दौड़ में शामिल हुए खरगे का जी-23 के नेताओं ने भी समर्थन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
8 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
एसबीआई समेत तीन बैंकों ने महंगा किया कर्ज
आरबीआई के रेपो दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी करने के कुछ घंटे बाद ही एसबीआई समेत तीन बैंकों ने शुक्रवार को अपना कर्ज 0.50% महंगा कर दिया। इन बैंकों के अलावा एचडीएफसी लिमिटेड ने कर्ज पर ब्याज दरों में इजाफा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
9 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
इयान तूफान से फ्लोरिडा में भारी तबाही 21 मरे, 4700 करोड़ डॉलर का नुकसान
चक्रवाती तूफान इयान ने फ्लोरिडा में भारी तबाही मचाई। इसके कारण 21 लोगों की मौत हो गई। हजारों लोग घरों में कैद रहे और आधारभूत ढांचे को भारी क्षति पहुंची। इससे 4700 करोड़ डॉलर के नुकसान का अनुमान है। अब यह अटलांटिक महासागर के तटवर्ती दक्षिण कैरोलिना पहुंच गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : Social media
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गर्भपात कराने वाली नाबालिगों के नाम भी नहीं हो सकते सार्वजनिक
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में आदेश दिया कि गर्भपात कराने पहुंची नाबालिगों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि डॉक्टरों को खास तौर पर निर्देश दिया गया है कि गर्भपात कराने वाली नाबालिग लड़कियों के नाम का खुलासा स्थानीय पुलिस को बताने की जरूरत नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
11 of 12
कोविड रिसर्च(सांकेतिक)
- फोटो : पीटीआई
वैज्ञानिकों ने खोजी कोरोना की दवा एनएमटी-5
दुनियाभर में जारी कोरोना टीकाकरण के बीच वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा खोज निकाली है, जिससे वायरस इंसान को संक्रमित करने के बजाय खुद अपना ही खात्मा कर लेगा। अमेरिका स्थित स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं के मुताबिक, एनएमटी5 नाम की यह दवा सार्स-कोव-2 (कोरोना) वायरस के उभरते स्वरूपों के खिलाफ भी असरदार साबित होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
'पोन्नियिन सेल्वन' ने पहले ही दिन तोड़ा ‘विक्रम’ का रिकॉर्ड
लाइका और मद्रास प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' को लेकर अनुमान लगाया था कि यह फिल्म पहले दिन 25 से 30 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि इन अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए पोन्नियिन सेल्वन ने ओपनिंग डे पर इससे भी बेहतरीन कलेक्शन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...