रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध खत्म होता नहीं दिख रहा है। इस युद्ध की वजह से जमीन पर स्थिति और खराब होती जा रही है। यूक्रेन में रूसी सेना ताबड़तोड़ हमले कर रही है, तो यूक्रेन भी कड़ा प्रतिरोध कर रहा है। अब इस युद्ध के बीच हम आपको रूस के एक निर्दयी राजा के बारे में बताने जा रहे हैं। दुनिया में कई ऐसे राजा हुए जिनको अच्छे कार्यों के लिए आज भी लोग याद करते है, जबकि कुछ ऐसे शासक हुए जो अपने क्रूर शासन के लिए जाने जाते हैं। रूस का सबसे खूंखार राजा ईवान का नाम भी दुनिया के क्रूर शासकों में शामिल है।
इतिहास में रूस के इस निर्दयी राजा को भयानक ईवान (Ivan the Terrible) के नाम से भी जाना जाता है। मास्को के रहने वाला ईवान जब तीन साल का था तभी उसके पिता की मौत हो गई थी। कुछ सालों बाद ईवान ने अपनी मां को भी खो दिया। इसके बाद ईवान की हाथ में सत्ता आ गई।