इस दुनिया में ढेर सारी ऐसी चीजें हैं जिनकी बनावट हैरान करती हैं। ये अपनी बनावट के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। दुनिया में कुछ ऐसे भी आइलैंड हैं जो काफी खूबसूरत हैं और इन्हें देखने के लिए पर्यटक अपने आप खिंचे चले आते हैं। ऐसा ही एक आइलैंड है क्रोएशिया जो देखने में तो खूबसूरत है ही। इसके अलावा और भी कई सारी वजहें हैं जो इसे मशहूर बनाती हैं। क्रोएशिया दक्षिण पूर्व यूरोप यानी बाल्कन में पानोनियन के मैदान और भूमध्य सागर के बीच बसा हुआ एक छोटा सा देश है। इस देश का दक्षिणी और पश्चिमी छोर एड्रियाटिक सागर से मिलता है। इस सागर के किनारे छोटे-बड़े करीब एक हजार आइलैंड हैं। इन्हीं द्वीपों को देखने और घूमने के लिए यहां पर्यटक देश-विदेश से आते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि जब इसको आसमान से देखा जाता है तो ये बिल्कुल फिंगरप्रिंट जैसा दिखाई देता है। आइए जानते हैं इस द्वीप के बारे में और भी हैरान करने वाली बातें...