फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID Side Effect: कोरोना की चपेट में आई इस मॉडल के काटने पड़े दोनों पैर, जानिए फिर भी क्यों है खुश

Sun, 27 Mar 2022 03:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इस मॉडल के काटने पड़े दोनों पैर - फोटो : Instagram/Carolyn Claire Bridges
COVID Side Effect: कोरोना महामारी ने कई लोगों की जिंदगी को बदलकर रख दिया है। महामारी की वजह से कई लोगों की जिंदगी तबाह हो चुकी है। कोरोना का शिकार हुई एक मॉडल को अपना पैर तक गंवाना पड़ा है। कोरोना के इलाज के दौरान पैर खोने वाली मॉडल अमेरिका की रहने वाली हैं जिनका नाम क्लेयर ब्रिजेस है। इनकी अभी उम्र सिर्फ 21 साल है। 

मॉडल क्लेयर ब्रिजेस फुली वैक्सीनेटेड थीं, लेकिन इसके बावजूद वह कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उनका अस्पताल में दो महीने तक कोरोना का इलाज चला जिसके बाद वह कुछ दिनों पहले वापस घर लौटी हैं। मुश्किल हालातों से बाहर आने के बाद क्लेयर ब्रिजेस बहुत खुश हैं। ब्रिजेस एक मॉडल के साथ ही पर्वतारोही भी हैं जो अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती हैं। 

दुनिया में कोरोना महामारी की वजह से कई लोगों की जिंदगी तबाह हो गई। दुनिया में इस महामारी की वजह से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि क्लेयर ब्रिजेस भाग्यशाली हैं कि वह दो महीने तक अस्पताल में रहने के बाद सही सलामत घर वापस आ गईं। हालांकि उन्होंने कोरोना वायरल की वजह से अपना पैर गंवा दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
इस मॉडल के काटने पड़े दोनों पैर - फोटो : Instagram/Carolyn Claire Bridges
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल और पर्वतारोही क्लेयर ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई हुई थी, लेकिन वह जनवरी महीने में कोरोना संक्रमित हो गईं। 
विज्ञापन

3 of 7
इस मॉडल के काटने पड़े दोनों पैर - फोटो : Instagram/Carolyn Claire Bridges
कोरोना संक्रमित होने के बाद ब्रिजेस की हालत खराब होने लगी। ब्रिजेस हृदय से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं इसकी वजह से उनकी हालत जल्द ही खराब हो गई। इसके बाद उनको 16 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

4 of 7
इस मॉडल के काटने पड़े दोनों पैर - फोटो : instagram/ Carolyn Claire Bridges
ब्रिजेस की जांच की गई तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। जांच में खुलासा हुआ कि वह कोरोना मायोकार्डिटिस, सायनोटिक, एसिडोसिस, रबडोमायोलिसिस और निमोनिया से पीड़ित हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद ब्रिजेस का लीवर डैमेज हो गया और उनको किडनी फेल होने जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 7
इस मॉडल के काटने पड़े दोनों पैर - फोटो : Instagram/Carolyn Claire Bridges
प्रतिबंधित रक्त प्रवाह की वजह से उनके पैर खराब हो रहे थे। इसकी वजह से डॉक्टरों ब्रिजेस के दोनों पैरों को काटने का निर्णय लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिजेस ने महाधमनी वाल्व स्टेनोसिस के साथ जन्म लिया था। 
विज्ञापन

6 of 7
इस मॉडल के काटने पड़े दोनों पैर - फोटो : Instagram/Carolyn Claire Bridges
मॉडल क्लेयर ब्रिजेस की सिर्फ नौ साल की उम्र में ओपन हार्ट सर्जरी की गई थी। जन्म होने के बाद से ही उन्हें तमाम शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन कोरोना महामारी ने उनकी जिंदगी को बदल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस माॅडल के काटने पड़े दोनों पैर - फोटो : Instagram/Carolyn Claire Bridges

कोरोना से पीड़ित होने के बाद भी क्लेयर ब्रिजेस हिम्मत नहीं हारीं। अस्पताल से छुट्टी के बाद अब खुशी खुशी अपनी जिंदगी जी रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उनका 21वां जन्मदिन था जिसे उन्होंने धूमधाम से मनाया था। उनके पिता का कहना है कि ब्रिजेस जिंदा बच गईं जिससे वह खुश हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें