फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Millionaire by selling selfies: सेल्फी बेचकर 22 साल का ये लड़का बन गया करोड़पति, जानिए कैसे करता है कमाई

Fri, 21 Jan 2022 01:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सेल्फी बेचकर 22 साल का लड़का बन गया करोड़पति - फोटो : Twitter@Ghozali_Ghozalu
Millionaire by selling selfies: दुनिया में हर शख्स का सपना होता है कि वह अमीर हो और उसके पास घर हो, बंगला हो, गाड़ी हो। वह पैसे कमाने के लिए नए-नए तरीके खोजता है। आपको हम एक ऐसे बच्चे के बारे में बताते हैं जो सिर्फ सेल्फी बेचकर करोड़पति बन गया है। इस लड़के की उम्र सिर्फ 22 साल है जिसने सेल्फी बेचकर  £733,500 (7 करोड़ रुपए से ज्यादा ) की कमाई की है। 

एक विदेश मीडिया ने इंडोनिशया के रहने वाले इस लड़के की सफलता की कहानी प्रकाशित है। इस 22 साल के लड़के का नाम सुल्तान गुस्ताफ अल गोजाली (Sultan Gustaf Al Ghozali) है जो कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करता है। इस लड़के ने 18 साल की उम्र तक अपनी 1000 सेल्फी ली है। आइए जानते हैं कि आखिर इंडोनेशिया के सुल्तान गुस्ताफ अल गोजाली ने इतनी कम उम्र में सिर्फ सेल्फी से करोड़ों की कमाई कैसे की है? 
विज्ञापन

2 of 5
सेल्फी बेचकर 22 साल का लड़का बन गया करोड़पति - फोटो : Twitter@Ghozali_Ghozalu
22 साल के सुल्तान गुस्ताफ अल गोजाली ने 'गोजाली एव्रीडे' के नाम से वीडियो प्रोजेक्ट बनाया है। इस वीडियो को उन्होंने इस सोच के साथ बनाया था कि यह लोगों को मजेदार लगेगा। हालांकि एनएफटी (NFT: Non-Fungible Token) ने गोजाली के इस प्रोजेक्ट और पिक्चर्स को खरीद लिया। NFT डिजिटल एक डिजिटल चीज है और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर खरीदी और बेची जाती है। बताया जाता है कि स्पेशलाइज्ड प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टोकरंसी और एनएफटी को खरीदा बेचा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सेल्फी बेचकर 22 साल का लड़का बन गया करोड़पति - फोटो : Twitter@Ghozali_Ghozalu
इंडोनिशया के रहने वाले इस लड़के की तस्वीरों को NFT कॉलेक्टर्स ने खरीद लिया। गोजाली की तरफ से क्रिप्टोकरंसी के लिए अपनी सेल्फी को एनएफटी की नीलामी साइट OpenSea पर बेचा गया था। उनका कहना है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी सेल्फी को कोई खरीदेगा। उन्होंने बताया कि इन सेल्फी की कीमत 3 डॉलर रखी थी। 

4 of 5
सेल्फी बेचकर 22 साल का लड़का बन गया करोड़पति - फोटो : twitter@addienfch
इसके बाद एक सेलिब्रिटी शेफ ने इन सेल्फी को खरीद लिया और सोशल मीडिया पर प्रमोशन किया जिसके बाद 400 से अधिक लोगों ने इन फोटोज को खरीद लिया। अब गोजाली ने करोड़ों रुपये कमा लिया है, लेकिन उन्होंने अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी नहीं दी है। ट्विटर पर सुल्तान गुस्ताफ अल गोजाली को 40 हजार लोग फॉलो करते हैं। 22 साल के इस छात्र ने कुछ दिन पहले टैक्स भरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेल्फी बेचकर 22 साल का लड़का बन गया करोड़पति - फोटो : Twitter@bongdoe

जानिए क्या होता है NFT? 

साल 2014 में Non-fungible token (NFT) की तरफ पहली बार लोगों का ध्यान गया। यह एक अलग तरह का अपरिवर्तनीय डाटा है और यह असल दुनिया में भी नजर आता है। इसमें लोग क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल करते हैं।  क्रिप्टोकरंसी के जरिए ओरिजनल कॉपी डिजिटल आर्ट को खरीदा और बेचा जाता है। सभी डिजिटल आर्ट का अपना एक यूनिक कोड रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें