दुनिया में ऊंची-ऊंची इमारतों की कोई कमी नहीं है। जब बात दुनिया की सबसे लंबी इमारतों की होती हैं तो सबसे पहले दुबई के बुर्ज खलीफा का नाम आता है। जिसकी ऊंचाई 829.8 मीटर यानी 2,722 फिट है। इस गगनचुंबी इमारत को देखने के लिए सिर्फ दुबई से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। जो भी दुबई जाता है वो इस इमारत का दीदार एक बार जरूर करता है। इसकी ऊंचाई जब सर उठा कर देखते है तो दिमाग चक्कर खाने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की दूसरी सबसे इमारत कौन-सी है? दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत मलेशिया में है। हालांकि, अभी इस इमारत का निर्माण किया जा रहा है जो साल 2022 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। अब ये ऊंचाई के लिहाज से दुनिया की दूसरी इमारत बन जाएगी। इससे पहले दूसरी सबसे ऊँची इमारत का ख़िताब शंघाई टावर के नाम था। इस टावर की ऊंचाई 2,073 फिट थी, लेकिन अब ये तीसरे नंबर पर चली गई है। आइए जानते हैं की बुर्ज खलीफा के बाद दूसरी सबसे ऊंची इमारत के बारे में रोचक तथ्य-