कोरोना वायरस के बाद से दुनियाभर में खाने- पीने की चीजों को लेकर विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। अब लोग खान- पान पर अलग नजरिए से सोच- विचार कर रहे हैं। इसी बीच यूरोपीय संघ ने पीले कीड़ों का सेवन करने पर मंजूरी दे दी है। इन कीड़ों को येलो ग्रब कहा जाता है। इन कीड़ों को खाद्य के रूप में मंजूरी दे दी गई है।