फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की मौत, आज होगा शव का पोस्टमार्टम; पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट

Fri, 29 Mar 2024 07:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज बांदा ने उसकी मौत की पुष्टि की है। वहीं, सूचना मिलते ही डीजीपी मुख्यालय भी हरकत में आ गया और मुख्तार और उसके समर्थकों के प्रभाव वाले पूर्वांचल के चार जिलों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया। इसके अलावा, माफिया मुख्तार का एक बेटा अब्बास इस वक्त कासगंज जेल में सजा काट रहा है तो दूसरा और छोटा बेटा उमर अब्बास दो दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज पिता को देखने आया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

आज होगा मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम 
बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज बांदा ने उसकी मौत की पुष्टि की है। पूरे यूपी में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। मऊ, गाजीपुर और बांदा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुख्तार अंसारी की मौत, पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट 
माफिया मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने और बांदा मेडिकल कॉलेज भेजने की सूचना मिलते ही डीजीपी मुख्यालय भी हरकत में आ गया और मुख्तार और उसके समर्थकों के प्रभाव वाले पूर्वांचल के चार जिलों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया। गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती शुरू कर दी गयी। वहीं बांदा में भी सुरक्षा बढ़ाते हुए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गयी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पिता की मौत की सूचना मिलते ही कुर्सी से गिर पड़ा उमर
माफिया मुख्तार का एक बेटा अब्बास इस वक्त कासगंज जेल में सजा काट रहा है तो दूसरा और छोटा बेटा उमर अब्बास दो दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज पिता को देखने आया था। परिवार के करीबियों ने बताया कि जैसे ही उमर को प्रशासन की ओर से उसके पिता की मौत की सूचना दी गई वह धड़ाम से अपनी कुर्सी से गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

कैसे एक स्वतंत्रता सेनानी का पोता और उप-राष्ट्रपति का भतीजा बना माफिया 
कहते हैं एक ना एक दिन वक्त जरूर बदलता है। ये वक्त ही है कि किसी को अर्श तो किसी को फर्श पर ला पटकता है। हम बात कर रहे हैं बाहुबली मुख्तार अंसारी की। पूर्वांचल में कभी जिस मुख्तार अंसारी के इशारे पर सरकारें अपना निर्णय बदल लेती थीं, आज उसी मुख्तार का बांदा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार को इस बात की जानकारी दे दी गई है। देर रात परिवार यहां पहुंचेगा, फिर पांच डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। इसके बाद मुख्तार का शव परिवार सौंप दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
जगदीप धनखड़ - फोटो : सोशल मीडिया

केजरीवाल पर अमेरिका-जर्मनी की टिप्पणी के बाद बोले धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत की न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी करने वालों की आलोचना की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका और जर्मनी की टिप्पणी के संदर्भ में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि भारत में मजबूत न्यायिक प्रणाली है, लेकिन कुछ लोग हमें न्यायपालिका पर लेक्चर देने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चिदंबरम बोले, भारतीय अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में
कांग्रेस ने एक बार फिर अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के तथाकथित डॉक्टरों को इसकी परवाह नहीं है। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का दावा है कि 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में होगी,  लेकिन इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं है कि शुद्ध विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) प्रवाह में 31 प्रतिशत की गिरावट क्यों आई है। एफडीआई किसी देश, सरकार और उसकी नीतियों में विदेशी निवेशकों के भरोसे का पैमाना है। चिदंबरम ने कहा कि 2023-24 में इस तरह के आत्मविश्वास में तेजी से गिरावट आई है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
road accident - फोटो : अमर उजाला

साउथ अफ्रीका में खाई में गिरी यात्री बस 
दक्षिण अफ्रीका में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को एक यात्री बस पुल से नीचे खाई में गिर गई। मंत्रालय ने बताया कि बस बोत्सवाना से मोरिया जा रही थी। हादसे में एक व्यक्ति एक आदमी घायल भी हो गया है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सैम बैंकमैन फ्राइड - फोटो : सोशल मीडिया

FTX के संस्थापक सैम को 25 साल की जेल 
अमेरिका में एफटीएक्स के संस्थापक सैम बैंकमैन फ्राइड को गुरुवार को न्यायाधीश ने 25 साल के जेल की सजा सुनाई है। फ्राइड पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी एफटीएक्स के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के ग्राहकों से आठ बिलियन डॉलर की चोरी की है, जो अब दिवालिया हो चुकी है। अभियोजकों ने इसे अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी में से एक कहा है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL

राजस्थान के तूफान में उड़ा दिल्ली का खेमा 
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को खेले गए मैच में संजू सैमसन की टीम ने मेहमानों को 12 रन से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर सिर्फ 173 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी शिकस्त मिली है। इससे पहले पंजाब किंग्स ने दिल्ली को चार विकेट हराया था। राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपने नेट रनरेट में सुधार कर लिया है। चार अंक और 0.800 के नेट रनरेट के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स आठवें पायदान पर है। दिल्ली और मुंबई दो ऐसी टीमें हैं जिन्हें अब तक इस टूर्नामेंट में कोई जीत नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

यलो अलर्ट के बीच हिमाचल में भूस्खलन 
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के यलो अलर्ट के बीच बृहस्पतिवार को रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख के कालू नाला में जेसीबी ऑपरेटर हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ के नीचे दब गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश, बर्फबारी, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें