महिलाओं के चेहरे या शरीर पर अनचाहे बाल अच्छे नहीं लगते। अगर किसी महिला के हाथ-पांव या चेहरे पर बाल दिख जाएं तो लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। यहां तक कि उसकी तुलना पुरुष से करने लगते हैं। शरीर से अनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं भी तरह-तरह के तरीके अपनाती हैं। हालांकि एक दाढ़ी वाली महिला ऐसी भी है, जिसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। दाढ़ी वाली महिला, ये सुनकर आपको भी थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन इस महिला को ये बिल्कुल अजीब नहीं लगता कि उसके चेहरे पर अनचाहे बाल हैं।