फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शख्स ने पूर्व पत्नी के प्रेमी पर ठोका 'प्यार चुराने का' मुकदमा, मिला 5.31 करोड़ का मुआवजा

Sat, 05 Oct 2019 04:20 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
अमेरिका में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी के प्रेमी पर 'प्यार चुराने का' मुकदमा ठोका, जिसके बाद अदालत के आदेश पर उसे अब करीब 5.31 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केविन होवार्ड - फोटो : WITN
शख्स का नाम केविन होवार्ड है, जो अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में रहते हैं। उनकी शादी को 12 साल हो गए थे, लेकिन अब उनका तलाक हो गया है। केविन का कहना है कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उनकी पत्नी को उनसे तलाक चाहिए था। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
केविन के मुताबिक, पत्नी से तलाक के बाद वह बुरी तरह टूट गए। उन्हें बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा कैसे हो गया। हालांकि बाद में उन्होंने यह जानने के लिए एक प्राइवेट डिटेक्टिव की मदद ली कि आखिर मामला क्या है। इस दौरान पता चला कि उनकी पत्नी का एक प्रेमी भी है, जिसके बाद उन्हें समझ आ गया कि यह धोखेबाजी का मामला है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पूरा मामला समझ आते ही केविन ने अपनी पूर्व पत्नी के प्रेमी पर 'शादी तुड़वाने' का केस कर दिया। केविन ने बताया कि वह शख्स उनकी पूर्व पत्नी के दफ्तर में ही काम करता था और अक्सर उनके घर पर आता था। उन्हें लगता था कि वो उनकी पत्नी का दोस्त है। उनका कहना था कि उन्होंने पैसों के लिए मुकदमा नहीं किया था, बल्कि विश्वास तोड़ने की सजा दिलाने के लिए किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
बता दें कि अमेरिका के सात राज्यों उत्तरी कैरोलिना, हवाई, इलिनोइ, न्यू मैक्सिको, मिसिसिपी, दक्षिणी डकोटा और यूटा में 'एलिनेशन ऑफ एफेक्शन' यानी 'प्यार के अलगाव की भावना' का कानून है। इस कानून के तहत पति के प्यार पर पत्नी का और पत्नी के प्यार पर पति का अधिकार है। अगर कोई इनके प्यार के बीच में आता है या इरादतन उनकी शादी तुड़वाने की कोशिश करता है तो वह दोषी माना जाएगा। इस कानून को 'होमरेकर लॉ' भी कहा जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें