फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

White Hydrogen: फ्रांस में मिली ऐसी हाइड्रोजन, वैज्ञानिक बता रहे खजाना, जानिए कैसे बन सकती है दुनिया की रक्षक

Wed, 01 Nov 2023 12:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Major 'White Hydrogen' Deposit Found In France - फोटो : iStock
White Hydrogen: वैज्ञानिकों ने फ्रांस में जमीन के अंदर एक ऐसे खजाने की खोज की है, जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि दुनिया को जलवायु संकट से बचाने में यह मददगार साबित हो सकती है। उत्तर पूर्वी फ्रांस की जमीन के नीचे यह खजाना मिला है, जिसका नाम व्हाइट हाइड्रोजन है। इसको गोल्डन हाइड्रोजन के नाम से भी जाना जाता है, जो प्राकृतिक रूप से आणविक हाइड्रोजन है। फ्रांस के नेशनल सेंटर ऑफ साइंटिफिक रिसर्च में डायरेक्टर दो वैज्ञानिक जैक्स पिरोनोन और फिलिप डी डोनाटो ने यह बड़ी खोज की है। 

जैक्स पिरोनोन और फिलिप डी डोनाटो जमीन के अंदर जीवाश्म ईंधन की तलाश कर रहे थे। वैज्ञानिकों को इस तरह की खोज की उम्मीद नहीं थी। उन्हें यही पता था कि इस खोज से जलवायु संकट से निपटने में मदद मिल सकती है। उत्तर पूर्वी फ्रांस में लोरेन खनन बेसिन में दोनों वैज्ञानिक मीथेन की मात्रा का आकलन कर रहे थे। यह पानी में घुली गैसों का विश्लेषण कर सकती थी। इसी दौरान उनको सफेद हाइड्रोजन होने का अहसास हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 5
Major 'White Hydrogen' Deposit Found In France - फोटो : iStock
जमीन के नीचे मिला सफेद हाइड्रोजन का भंडार 

वैज्ञानिकों ने जमीन के कुछ सौ मीटर नीचे हाइड्रोजन की लॉ कंसन्ट्रेशन को खोजा है।  वैज्ञानिकों के लिए यह बहुत आश्चर्य करने वाला नहीं था, लेकिन जांच के साथ एकाग्रता बढ़ती गई। 1,100 मीटर नीचे यह 14% और 1,250 मीटर नीचे यह 20% तक पहुंच गया। पिरोनोन ने बताया यह आश्चर्यचकित करने वाला था। इसने नीचे हाइड्रोजन के एक बड़े भंडार होने का संकेत दिया। उन्होंने अनुमान जताया है कि यहां 6 मिलियन से 250 मिलियन मीट्रिक टन हाइड्रोजन हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Major 'White Hydrogen' Deposit Found In France - फोटो : iStock
पिरोनोन ने बताया कि अभी तक खोजे गए सफेद हाइड्रोजन के यह सबसे बड़े भंडारों में से एक हो सकता है। सफेद हाइड्रोजन को नेचुरल प्राकृतिक, गोल्ड और जियोलेजिक हाइड्रोजन भी कहते हैं। प्राकृतिक रूप से यह पैदा होता है और जलवायु के लिए बेहद अच्छा है। सफेद हाइड्रोजन प्राकृतिक रूप से मिलने वाला आणविक हाइड्रोजन है। 

Aliens News: ''एलियंस से मत करो संपर्क, नहीं तो इंसानों को मार देंगे'', एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

4 of 5
Major 'White Hydrogen' Deposit Found In France - फोटो : iStock
लैब या उद्योग में तैयार होने वाले हाइड्रोजन से यह बहुत अलग है। व्हाइट हाइड्रोजन के उलट ग्रे, भूरा और काला हाइड्रोजन जीवाश्म स्रोतों से उत्पन्न होतें है। सभी हाइड्रोजन के उत्पादन के समय कार्बन डाइऑक्साइड निकलता है और दूसरी हानिकारक ग्रीनहाउस गैसें उत्सर्जित होती हैं, जो पर्यावरण के लिए नुकसानदेह होती हैं।

Ajab-Gajab: दक्षिण भारत में अपने ही चचेरे-ममेरे भाई-बहनों से लोग कर रहे शादी? जानिए आखिर क्या है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Major 'White Hydrogen' Deposit Found In France - फोटो : iStock
सेफद हाइड्रोजन रिसायकेबल है और इससे प्रदूषण नहीं होता है। इसीलिए इस हाइड्रोजन को सफेद कहा जाता है। व्हाइट हाइड्रोजन को बहुत ही कम लागत में एकत्रित किया जा सकता है और इस्तेमाल में लाया जा सकता है। सफेद हाइड्रोजन में एक महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोत बनने की क्षमता है, लेकिन अभी तक सफेद हाइड्रोजन प्रकृति में बहुत कम मात्रा में मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें