फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lunar Eclipse 2024: 100 साल बाद होली के दिन होगा ऐसा, जानिए किन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

Thu, 14 Mar 2024 01:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
100 साल बाद होली के दिन होगा ऐसा - फोटो : Istock
Lunar Eclipse 2024: खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए 25 मार्च का दिन बेहद खास दिन है। इस दिन साल 2024 का  फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस दिन होली का त्योहार भी है। भारत में  फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। 

खगोलविदों के मुताबिक, साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण होली के दिन ही लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण सुबह 10.23 मिनट से शुरू होगा और दोपहर बाद 3.02 बजे समाप्त होगा। यह चंद्र गहण उपछाया ग्रहण होगा। इस तरह का ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के भाग से होकर गुजरता है। इसकी वजह से इस ग्रहण को नग्न आंखों से देखना संभव नहीं है। आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़ी खास बातें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
100 साल बाद होली के दिन होगा ऐसा - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों के मुताबिक, उपछाया ग्रहण के दौरान चंद्रमा की सतह का रंग हल्का धुंधला दिखाई देता है, जबकि आंशिक या पूर्ण ग्रहण के दौरान ऐसा नहीं होता है। उपछाया ग्रहण की वजह से चंद्रमा की छाया में हल्का अंतर दिखाई देता है और कई बार ग्रहण को पहचान पाना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन

3 of 5
100 साल बाद होली के दिन होगा ऐसा - फोटो : iStock
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दौरान होता है। जब चंद्रमा और सूर्य के ठीक बीच में पृथ्वी होती है, तो धरती की छाया चांद की सतह पर पड़ती है। इससे चंद्रमा की सतह धुंधली हो जाती है और कभी-कभी कुछ घंटों के दौरान चंद्रमा की सतह बिल्कुल लाल हो जाती है।

Europa Clipper Mission: नासा बृहस्पति के चंद्रमा 'यूरोपा' पर हिंदी में भेजेगा खास मैसेज, जानिए क्या है वजह

4 of 5
100 साल बाद होली के दिन होगा ऐसा - फोटो : iStock
जानिए कहां-कहां आएगा नजर

सबसे खास बात यह है कि होली के दिन लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इस खगोलीय घटना को आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नॉर्वे, इटली, पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और फ्रांस के कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा। भारतीय उपमहाद्वीप में यह ग्रहण नहीं दिखेगा, जिसकी वजह से होली के त्योहार पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

Viral News: 32 लोगों की दी गई बलि, इतना सोना..., हजारों साल पुरानी मजार में मिलीं चौंकाने वाले चीजें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
100 साल बाद होली के दिन होगा ऐसा - फोटो : iStock
100 साल बाद होली पर लगेगा चंद्रग्रहण

गणना के मुताबिक, 100 साल बाद इस तरह का योग बनने जा रहा है। जब होली और चंद्रग्रहण एक ही दिन होंगे। खगोलविदों के मुताबिक, अगर आसमान साफ हो तो चंद्र ग्रहण को धरती से रात के समय देखा जा सकता है। कुछ स्थानों पर चंद्र ग्रहण नजर आएगा, तो वहीं अन्य इलाकों में ग्रहण के दौरान चंद्रमा उदय या अस्त होगा। इसको लेकर लोग काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें