आईपीएल-9 में आधे से ज्यादा मुकाबले खत्म हो चुके हैं लेकिन कई ऐसे महंगे चेहरे अभी भी हैं जिन्हें अपने पहले मैच में उतरने का इंतजार है। टूर्नामेंट में कुल 60 मुकाबले खेले जाने हैं जिसमें 32 खेले जा चुके लेकिन कुछ प्रतिभाशाली घरेलू क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जिनका इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा और अभी भी बेंच पर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
खत्म हो चुका है आधा IPL, कब आएगा हमारा नंबर!
2 of 7
आईपीएल का नौंवां संस्करण शुरू होने से पहले फरवरी में खिलाड़ियों की नीलामी लगी थी, जिसमें कई उभरते सितारे बस इसीलिए चर्चा में आ गए क्योंकि उनकी कीमत उम्मीद से काफी ज्यादा लगाई गई। इस नीलामी में जहां हाशिम अमला जैसे ढेरों बड़े चेहरों को किसी ने नहीं लिया वहीं कुछ घरेलू उभरते सितारों पर फ्रेंचाइजी टीमों ने जमकर पैसा बहाया। आइए, एक नजर डालते हैं जो लाखों-करोड़ों में बिकने के बाद भी बेंच पर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
खत्म हो चुका है आधा IPL, कब आएगा हमारा नंबर!
3 of 7
शुरुआत तेज गेंदबाज नत्थू सिंह से करते हैं जो पहली बार अपनी नीलामी से सुर्खियों में आ गए थे। राजस्थान के एक गरीब मजदूर के घर के इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर को मुंबई इंडियंस ने उनके हाल के पुराने प्रदर्शन को देखते हुए बड़ा दांव लगाया और 3.2 करोड़ में खरीद लिया। हालांकि इस युवा तेज गेंदबाज को मुंबई ने मैदान पर उतरने का मौका नहीं दिया
खत्म हो चुका है आधा IPL, कब आएगा हमारा नंबर!
4 of 7
- फोटो : Indian Express
उत्तर प्रदेश के 22 साल के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत जिसे कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें अभी अपने पहले मैच में खेलने का इंतजार है। इस गेंदबाज को यूपी के कोच रहे पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद की जमकर तारीफ मिल चुकी है। हालांकि अंकित 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने अपने पहले ही ओवर में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को बोल्ड कर दिया था।
विज्ञापन
खत्म हो चुका है आधा IPL, कब आएगा हमारा नंबर!
5 of 7
- फोटो : Sportskeeda
21 साल के लेग स्पिनर और मध्य क्रम के बल्लेबाज किशोर कामत इन्हीं करोड़पति क्रिकेटरों में शामिल हैं जो आईपीएल में एक करोड़ से ज्यादा में बिके थे। किशोर को मुंबई इंडियंस ने उनकी बेस प्राइस 10 लाख से 14 गुना ज्यादा की कीमत 1.40 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन अब तक उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है और जिस तरह से मुकाबला फंस गया है उससे आसार कम ही लग रहे हैं।
विज्ञापन
खत्म हो चुका है आधा IPL, कब आएगा हमारा नंबर!
6 of 7
- फोटो : pti
नीलामी के जरिए करोड़पति बने एक और युवा क्रिकेटर हैं एकलव्य द्विवेदी जिन्हें अपने आईपीएल में अपने पहले मैच में उतरने का इंतजार है। सुरेश रैना की अगुवाई वाली गुजरात लायंस टीम ने उन्हें एक करोड़ में खरीदा था। एकलव्य विकेटकीपर-बल्लेबाज दोनों ही हैं और वह लिस्ट-ए क्रिकेट में यूपी के लिए खेल चुके हैं। इस समय वह यूपी के नियमित सदस्य हैं लेकिन लोकप्रिय लीग में उन्हें अपना खेल दिखाना की चाहत अभी तक पूरी नहीं हुई है।
चार युवा करोड़पति क्रिकेटरों के अलावा एक क्रिकेटर ऐसा भी है जो नीलामी में 35 लाख में बिका, लेकिन आईपीएल में करियर की शुरुआत की ख्वाहिश अभी भी पूरी नहीं हुई है। 22 साल के लेग स्पिनर प्रवीण दुबे को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने अपनी टीम के लिए खरीदा था। कर्नाटक प्रीमियर लीग में उन्होंने शानदार खेल दिखाया था और वहीं से अपनी पहचान बनाई लेकिन आईपीएल के जरिए आगे जाने की उनकी सोच पर पानी फिरता दिख रहा है।