Indian Railways: भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या करीब आठ हजार है। इनमें कई रेलवे स्टेशन (Railway Station) अलग-अलग वजहों से प्रसिद्ध हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का आखिर रेलवे स्टेशन कौन सा है? हालांकि इसको लेकर कभी भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कुछ रेलवे स्टेशन देश की सीमा के पास स्थित हैं। इन रेलवे स्टेशनों से आसानी से विदेश जाया जा सकता है।
भारत का एक रेलवे स्टेशन ऐसा है, जहां से आप पैदल भी विदेश जा सकते हैं। बिहार में एक रेलवे स्टेशन स्थित है, जिससे नेपाल काफी नजदीक है। यहां से आप उतरकर पैदल भी विदेश की यात्रा कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल में भी एक इसी तरह का रेलवे स्टेशन है। आइए जानते हैं कि आखिर यह रेलवे स्टेशन बिहार में कहां पर स्थित है?